झोपड़ीनुमा घर गिरने से मलबे में दबकर 2 बच्चियों की मौत, चार लोग घायल
बिहार के जहानाबाद जिले में तड़के सुबह झोपड़ीनुमा एक घर गिर गया। जिसके मलबे में दबकर दो बच्चियों की मौत हो गई। वहीं हादसे में चार लोग घायल हुए हैं।;
बिहार (Bihar) के जहानाबाद जिले के शकूराबाद थाना इलाके में एक दर्दनाक हादसा (jehanabad tragic accident) हो गया है। यहां शुक्रवार को तड़के सुबह झोपड़ीनुमा एक मकान गिर गया (house collapsed)। जिसके मलबे में दबकर मासूम दो बच्चियों की दर्दनाक मौत (tragic death of two girls) हो गई। वहीं दर्दनाक हादसे में दो अन्य महिला समेत चार लोग घायल हो गए हैं।
मामले की सूचना पर मौके पर पुलिस (Police) पहुंची। जहां पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुंदर दास नाम के शख्स अपने पूरे परिवार के साथ बीरो बिगहा में झोंपड़ीनुमा एक मकान में रहता है। यह घर कच्चा था व जिसकी हालत भी जर्जर हो चुकी थी। बीती रात में भोजन करने के बाद पूरा परिवार इसी मकान के अंदर सो गया। शुक्रवार को तड़के सुबह उक्त घर की एक दीवार गिर गई। इस घर के मलबे में दो बच्चियां दब गई। जिन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं इस दर्दनाक दुर्घटना में 4 लोगों के घायल होने की खबर है।
शुक्रवार को सुबह आचनक दीवार गिर जाने की वजह से गांव में हड़कंप का माहौल उत्पन्न हो गया। गांव के लोग घटनास्थल पर तुरंत पहुंचे। इसके बाद गांव के लोगों ने काफी प्रयासों के बाद मकान के मलबे में दबे सभी लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। पर उस वक्त तक मलबे में दबी दो बच्चियां दम तोड़ चुकी थीं।
शकूराबाद के थाना प्रभारी राजकिशोर प्रसाद के मुताबिक मृतकों की पहचान सुदामा दास की 10 साल की बेटी वंदना कुमारी और जयराम दास की 5 साल की बेटी ब्यूटी कुमारी के तौर पर हुई है। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से दोनों बच्चियों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस दुर्घटना में चार अन्य लोगों के घायल होने की भी जानकारी मिली है। घायल लागों में दो महिला और दो पुरूष शामिल हैं। हादसे में घायल हुए सभी लोगों को उपचार के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।