कांग्रेस नेता ने नौकरी का झांसा देकर महिला के साथ किया गंदा काम, कम उम्र की लड़की लाने की भी रखी डिमांड

बिहार के जमुई जिले से एक शर्मनाक हरकत सामने आई है। यहां एक महिला ने जमुई कांग्रेस जिला अध्यक्ष पर यौन शोषण और ठगी करने का आरोप लगाया है। पूरा मामला पुलिस के पास पहुंच गया है। पुलिस ने मामले में तफ्तीश शुरू कर दी है।;

Update: 2021-08-29 05:55 GMT

बिहार (Bihar) में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के साथ रेप (Rape) समेत अन्य तरह की आपराधिक वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला बिहार के जमुई (jamui) जिले से सामने आया है। जहां एक महिला ने जमुई कांग्रेस के जिलाध्यक्ष (Jamui Congress District President) व उसके एक साथी पर बिहार पुलिस में नौकरी दिलाने का झांसा (Bihar Police job) देकर डेढ़ लाख रुपये ठगने (cheating) और यौन शोषण (sexual abuse) करने का जड़ा है। पीड़ित महिला ने मामले को लेकर जमुई जिले के खैरा थाना में शिकायत दी है। पुलिस (Police) ने मामला दर्ज कर केस की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित 25 वर्षीय महिला खैरा क्षेत्र स्थित एक छोटे से गांव की रहने वाली है। महिला का कहना है कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरेंद्र सिंह व उनके साथी रामानुज ने बिहार पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पहले तो डेढ़ लाख रुपये ले लिए। उसके बाद इन दोनों ने कई बार उसका यौन शोषण भी किया। पीड़ित महिला ने मामले को लेकर दोनों के खिलाफ खैरा थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

महिला का आरोप है कि नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके साथ शोषण किया गया। पीड़ित ने यह भी बताया कि जब उसने रुपये उन्हें दे दिए तो वो दोनों 25 वर्षीय महिला को मेडिकल जांच के नाम पर एक होटल में लेकर पहुंच गए। यहां पर इन दोनों ने उसका यौन शोषण भी किया गया। पीड़ित महिला ने यह संगीन आरोप भी लगाया कि इन दोनों से उसके समक्ष एक कम उम्र की लड़की को भी लाने की मांग रखी थी। पीड़िता का कहना है कि इसके लिए उसने अपनी एक करीबी युवती को तैयार भी कर लिया था। पर युवती ने खुद की चालाकी के बल पर स्वयं को बचा लिया।

पीड़ित महिला का कहना है कि उसके पति अन्य राज्य में मजदूरी करते हैं। किसी प्रकार से उन्होंने ये रुपये जुटाए थे। पर वही रुपये नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठग लिए गए। पीड़िता का कहना है कि मेडिकल जांच का झांसा देकर जो उसका यौन शोषण हुआ था। उसका आरोपियों ने वीडियो भी बना लिया था। आरोपियों ने उसे उक्त वीडियो को भी वायरल करने की धमकी दी थी।

कांग्रेस नेता ने नकारे आरोप

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने खुद पर लगे आरोपों को सियासी साजिश करार दिया है। साथ ही बताया कि उक्त महिला सोनो प्रखंड अध्यक्ष रामानुज की शिकायत को लेकर उनसे मिली थी। हरेंद्र सिंह ने कहा कि महिला और पार्टी प्रखंड अध्यक्ष के बीच क्या हुआ। इस बारे में उन्हें कुछ पता नहीं है। लेकिन खुद पर लगे आरोप को हरेंद्र सिंह ने गलत करार दिया।

मामले में पुलिस जांच जारी

मामले की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत में कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष और उनके एक सहयोगी के खिलाफ ठगी और यौन शोषण का आरोप लगा है। मामले में तफ्तीश जारी है। जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर मामले में आगे एक्शन लिया जाएगा।

Tags:    

Similar News