बिहार: पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने कहा था, दूसरे की बीवी से अफेयर में क्या बुराई! जानें पूरा मामला

बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के बेटे साल 2014 में सेक्स स्कैंडल मामले में फंस गये थे। जब उन्होंने कहा था कि क्या गर्लफ्रेंड के साथ पाया जाना गलत है?;

Update: 2021-01-07 10:10 GMT

बिहार के पूर्व सीएम एवं हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा 'हम' प्रमुख जीतन राम मांझी का विवादों से पुराना नाता रहा है। अब जीतन राम मांझी कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव और एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान के खिलाफ एक भद्दी टिप्पणी कर निशाने पर आ गये हैं। इस मामले के पलटवार में राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने गुरुवार को ट्वीट कर जीतन राम मांझी को खरी-खरी सुनाई है।

राजद नेता शक्ति सिंह यादव के अनुसार, साल 2014 में जीतन राम मांझी के पुत्र प्रवीण मांझी होटल सेक्स स्कैंडल मामले में फंसे थे। जिसके बाद जीतन राम मांझी अगस्त 2014 में अपने बेटे के प्रवीण मांझी के बचाव में उतरे थे। जब तत्कालीन मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा था कि शादीशुदा बेटा सेक्स स्कैंडल में होटल में गर्लफ्रेंड के साथ पाया गया तो क्या गलत है? माँझी ने ये भी कहा था कि 90 प्रतिशत मर्द गैर की बीवी को डेट करते हैं।

दूसरे की बीवी से अफेयर में क्या बुराई? बेटे की वजह से उनकी जब ज्यादा किरकिरी हो रही थी तो जीतन राम मांझी का यह बयान दिया था। बेटे के बचाव में मांझी ने यह भी कहा था कि उनके बेटे को झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। मांझी ने कहा कि जिस होटल में उनके पुत्र द्वारा अय्याशी किये जाने के आरोप लगाये जा रहे हैं, उलटे उनका बेटा होटल उन लोगों पर मामला दर्ज करने जा रहा है।

सुशील मोदी ने सबसे पहले उठाया था ये मुद्दा

आपको बता दें, राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील मोदी ने इस मुद्दे को सबसे पहले उठाया था। उनका का आरोप था कि सीएम के पुत्र प्रवीण मांझी ने बोधगया स्थित एक होटल में एक महिला सिपाही के साथ यौन शोषण किया था व बाद में प्रवीण मांझी ने अपने पिता जीतन राम मांझी की रसूख के दम पर पुलिस की मिलीभगत से इस प्रकरण को रफा-दफा करा लिया।

जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव के खिलाफ की विवादित टिप्पणी

आप को बता दें, जीतन राम मांझी ने कल कहा था कि ये हिन्दुस्तान के एवं बिहार के तीनों जो युवराज लोग हैं। चाहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी हो, एलजेपी नेता चिराग पासवान हो या राजद नेता तेजस्वी यादव हो, ये तीनों समय आने पर अपना कहीं हनीमून बनाने जाते हैं। ये तीनों और क्या करने जाते हैं, इस बात की जानकारी नहीं है।

Tags:    

Similar News