सुहागरात के दिन दुल्हन की असलियत आई सामने, अगले ही दिन कोर्ट पहुंच गया पति

बिहार के गोपालगंज में एक बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सुहागरात को दुल्हन की सच्चाई सामने आने पर दूल्हे का सिर चकरा गया। उसका आरोप है कि दुल्हन पक्ष की तरफ से सच्चाई छूपाई गई और शादी करा दी।;

Update: 2022-04-23 08:32 GMT

बिहार (Bihar) के गोपालगंज (Gopaalaganj) में एक बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सुहागरात को दुल्हन (Bride) की सच्चाई सामने आने पर दूल्हे का सिर चकरा गया। उसका आरोप है कि दुल्हन पक्ष की तरफ से सच्चाई छूपाई गई और शादी (wedding) करा दी। शादी बड़े ही धूमधाम और गाजे—बाजे के साथ हुई थी। वहीं, दूल्हे का कहना है कि लड़की वालों की तरफ से शादी की सभी रस्म अदायगी की गई थी। दुल्हन की सच्चाई सामने आने पर दूल्हे ने शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट में साथ हुए धोखे का मुकदमा दर्ज कराया है।

गोपालगंज के बरौली थाना एरिया के एक गांव निवासी अजब कुमार (बदला हुआ नाम) की शादी सिधवलिया के एक गांव में हुई थी। शादी समारोह के दौरान ​सगाई से लेकर सात फेरों तक की सभी रस्म निभाई गई। फिर बारात की विदाई समारोह भी बड़े धूमधाम से किया गया। सुहागरात के दौरान दुल्हन का किन्नर होने का खुलासा हुआ। पहले तो दूल्हा पूरे मामले से परिजनों को अवगत कराना नहीं चाहता था, लेकिन सुबह होती ही मामले की जानकारी परिजनों को दी।

उसके बाद दूल्हा और उसके परिजन सीजेएम कोर्ट पहुंचे। दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार, उसकी पत्नी किन्नर है। इस मामले में लड़का पक्ष ने 'लड़की' के परिजनों से बातचीत की। आरोप है कि 'लड़की' के घरवाले हथियारों के साथ लड़के के घर पहुंचे और शादी में दिए हुए सामान को भी ले गए। आरोप है कि पंचायत करने पर उसके परिजनों ने धमकी दी गई। पीड़ित ने सीजेएम चंद्रमणी कुमार के कोर्ट में मुकदमा दाखिल कर इंसाफ की अपील की है।

Tags:    

Similar News