लालू यादव शाम को पांच बजे दिल्ली से पटना के लिए होंगे रवाना, राजद कार्यकर्ताओं के बीच भारी उत्साह

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव आज करीब तीन वर्षों बाद बिहार लौट रहे हैं। राजद कार्यकर्ताओं के बीच भारी उत्साह देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार आज शाम पांच बजे लालू यादव दिल्ली से बिहार की राजधानी पटना के लिए रवाना होंगे।;

Update: 2021-10-24 10:33 GMT

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) आज शाम पांच बजे अपनी पत्नी राबड़ी देवी (Rabri Devi) और बेटी मीसा भारती के साथ दिल्ली (Delhi) से बिहार (Bihar) की राजधानी पटना (Patna) के लिए रवाना होंगे। करीब तीन वर्ष के लंबे वक्त बाद लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) आज बिहार आ रहे हैं। जेल से बेल पर बाहर आने के बाद से वो दिल्ली में अपनी बेटी मीसा भारती के घर पर ठहरे हुए थे। लालू यादव के बिहार आगमन से राजद पार्टी के कार्यकर्ताओं व नेताओं के बीच भारी उत्साह देखा जा रहा है।

लालू प्रसाद यादव के पटना आगमन को लेकर पटना स्थित राजद मुख्यालय को कुछ अलग ही लुक दिया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कल लालू यादव पार्टी मुख्यालय भी पहुंच सकते हैं। लालू यादव के आगमन को विशेष बनाने के लिए 6 टन का लालटेन पार्टी मुख्यालय में स्थापित किया जा रहा है। इस लालटेन को राजस्थान में निर्मित कराया गया है। इस लालटेन को गैस से जलाने का प्रणाली तैयार की गई है। लालटेन को गैस पाइपलाइन के माध्यम से गैस मिलेगी व जिसकी लौ हमेशा जलती रहेगी। राजद का चुनाव चिन्ह लालटेन है। इस वजह से पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में लालटेन लगाकर लोगों को राजद की धमक का एहसास कराने की कोशिश हो रही है।

लालू प्रसाद यादव 2017 के बाद पहली बार पटना आ रहे हैं। लालू प्रसाद यादव 23 दिसम्बर 2017 को पटना से निकले थे। चारा घोटाल के कई मामलों को लेकर अदालत ने लालू यादव को सजा सुनाई थी। इसके बाद वह कई वर्ष जेल में बंद रहे। बीते दिनों लालू यादव को बेल मिली। बेल मिलने के बाद लालू प्रसाद यादव 30 अप्रैल 2021 को जेल से बाहर आए थे। जमानत मिलने के बाद भी वह पटना नहीं पहुंचे। क्योंकि उनका स्वास्थ्य काफी खराब था। इसलिए उन्हें बिहार लानने की बजाय दिल्ली में ही ठहरा दिया गया। वह दिल्ली में अपनी बड़ी बेटी मीसा भारती आवास पर रह रहे थे। जहां उनका उपचार भी चल रहा था।

इन दिनों बिहार में विधानसभा की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव होने जा रहे हैं। इस बीच लालू यादव का बिहार आना एक बड़ी सियासी उपलब्धि है। राजद ने कुशेश्वर स्थान व तारापुर दोनों क्षेत्रों से चुनाव लड़ रही है। इन दोनों जगहों से राजद को एनडीए के साथ ही कांग्रेस से भी चुनौती मिल रही है। क्योंकि दोनों दल महागठबंधन से अलग हो गए हैं। ऐसे में लालू यादव का बिहार आगमन उपचुनाव के परिणाम पर भी असर डाल सकता है।

Tags:    

Similar News