बिहार में आकाशीय बिजली का कहर, 83 लोगों की ले ली जान, 12 जिलों में रेड अलर्ट

बिहार में आकाशीय बिजली का कहर लोगों की जान का दुश्मन बन बैठा। बिजली गिरने से 83 लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल सभी घायल लोगों का इलाज चल रहा है।;

Update: 2020-06-25 08:57 GMT

बिहार में आकाशीय बिजली का कहर लोगों की जान का दुश्मन बन बैठा। बिजली गिरने से 83 लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

फिलहाल सभी घायल लोगों का इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक बिजली गिरने से बिहार के गोपालगंज में सबसे ज्यादा 14 लोगों की मौत हुई।

वहीं मधुबनी और नवादा में 8-8 और सीवान, भागलपुर में 6-6 लोगों मौत हुई। दरभंगा, पूर्वी चंपारण और बांका में 5-5 लोगों की जान गई।

खगड़िया और औरंगाबाद में 3-3 और पश्चिमी चंपारण, किशनगंज, जहानाबाद, जमुई, पूर्णिया, सुपौल, कैमूर और बक्सर में 2-2 लोगों की मौत हुई है।

समस्तीपुर, शिवहर, सारण, सीतामढ़ी और मधेपुरा में भी एक-एक व्यक्ति की जान गई।

मौसम विभाग ने बिहार के 12 जिलों में अगले 48 घंटों तक भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है। इसके लिए इन राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया गया।

Tags:    

Similar News