प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70वां जन्मदिन, 70 किलो के लड्डू के साथ मनाया गया : मंगल पाण्डेय
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70वां जन्मदिन 70 किलो के लड्डू के साथ मनाया। साथ ही इस मौके पर भाजपा के अन्य नेता भी मौजूद रहे।;
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा नेता मंगल पाण्डेय ने पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में 70 किलो के लड्डू बनवाया। साथ ही उन्होंने 70 किलो के लड्डू के साथ पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मोत्सव मनाया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय के साथ भाजपा के अन्य स्थानीय नेता एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा नेता मंगल पाण्डेय ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को लड्डू खिलवाया। इस बात की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने गुरुवार को स्वयं ट्वीट कर दी। इसके अलावा मंगल पाण्डेय ने अन्य ट्वीट के माध्यम से सभी देश वासियों एवं प्रदेश वासियों को 'विश्वकर्मा पूजा' की हार्दिक शुभकामनायें दी। उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि वास्तुकला के देव एवं कलात्मक रचनाओं में सर्वश्रेष्ठ भगवान विश्वकर्मा जी का पर्व 'विश्वकर्मा पूजा' की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
प्रेम कुमार ने सिताकुंड फलगु नदी घाट पर वृक्ष-रोपण किया
बिहार के कृषि मंत्री एवं भाजपा नेता डॉ प्रेम कुमार ने भी सोशल मीडिया के जरिये पीएम नरेंद मोदी को उनके 70वें जन्मदिन की शुभकामनायें दी। साथ प्रेम कुमार ने पीएम मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर के मौके पर गुरुवार को गया के सिताकुंड फलगु नदी घाट पर वृक्ष-रोपण किया। इस दौरान उनके साथ अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
भाजपाइयों ने गरीब लोगों को कराया भोजन
बिहार भाजपा के आधिकारिक ट्विटर अकांउट से पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कहा गया कि नहीं रुकने देंगे हम सेवा का यह सिलसिला, भाजपा है आपके साथ हमेशा! इसके अलावा पीएम मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित सेवा-सप्ताह के अंतर्गत क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में जरूरतमंदों की सेवा में भाजपा के सेनानी जुटे रहे। इस दौरान भाजपा के सेनानियों ने गरीब लोगों को भोजन कराया।