चार वर्षीय बच्ची को अधेड़ ने बनाया हवस का शिकार, पटना महिला पुलिस ने लिया तुरंत लिया ये एक्शन
बिहार की राजधानी पटना में 42 वर्षीय व्यक्ति ने चार वर्षीय बच्ची को हवस की शिकार बना दिया है। मामले पर महिला पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी को धर दबोचा।;
बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी ही मानवता को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक 42 वर्षीय अधेड़ शख्स ने चार साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया है। वारदात राजधानी पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में शनिवार को सामने आई।
मामले की जानकारी पीड़ित मासूम के परिजनों को हुई तो उन्होंने तुरंत बच्ची से दुष्कर्म किये जाने की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पटना महिला थाने की पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई। चार वर्षीय बच्ची के साथ हुये दुष्कर्म मामले को स्वयं थानाध्यक्ष आरती जायसवाल ने अपने हाथ में लिया और आरोपी के यहां छापा मार दिया। जहां से थानाध्यक्ष आरती जायसवाल ने चार साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया।
वारदात को लेकर थानाध्यक्ष आरती जायसवाल ने बताया कि चार साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी 42 वर्षीय व्यक्ति को अरेस्ट कर लिया गया है। जिससे पुलिस हिरासत में पूछताछ की जाएगी। उसके बाद रेप आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया जायेगा।