बिहार में 4 सीट पाकर अब यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे मुकेश सहनी, दिल्ली पर है नजर

बिहार एनडीए सरकार में सहयोगी मुकेश सहनी की अब निगाहें दिल्ली पर टिक गई हैं। उनका कहना है कि दिल्ली का रास्ता यूपी से होकर गुजरता है। इसलिए वो अब यूपी विधानसभा चुनाव में पूरी तैयारी के साथ उतारेंगे।;

Update: 2021-07-20 09:44 GMT

मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) की विकासशील इन्सान पार्टी (Vikas Insan Party) को बिहार के विधानसभा चुनावों (Bihar assembly elections) में चार सीटों पर जीत हासिल करने में कामयाबी मिली थी। साथ ही मुकेश सहनी बिहार की एनडीए सरकार (NDA government of Bihar) में सहयोगी हैं। वहीं अब मुकेश सहनी की निगाहें दिल्ली (Delhi) पर जम गई हैं। मुकेश सहनी ने पटना (Patna) में मंगलवार को मीडिया कर्मियों से बातचीत करते वक्त यह खुलासे किए। उन्होंने कहा कि अब हम दिल्ली का सफर तय करना चाहते हैं। इस वजह से तैयारियों में जुट गए हैं। वहीं उन्होंने कहा कि इस समय हमारी निगाहें अगले वर्ष उत्तर प्रदेश में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव (UP assembly elections) पर टिकीं हुई हैं। इसी को देखते हुए हमारी विकासशील इन्सान पार्टी ने पूरी तैयारियों कर ली है। जो यूपी चुनाव में उतर सके।

इस दौरान बिहार के मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री मुकेश सहनी ने बताया कि दिल्ली तक का सफर उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है। इसलिए उत्तर प्रदेश विधानसभा यूपी चुनाव जीतना अहम होगा। उन्होंने कहा कि अभी हमारी पार्टी बिहार से उत्तर प्रदेश का सफर तय करेगी। इसके बाद हमारा प्रयास होगा कि हमारी पार्टी ज्यादा से ज्यादा लोकसभा की सीट जीते। जिससे कि हम अपने समाज को उसका अधिकार दिला पाएं।

वहीं मुकेश सहनी ने स्पष्ट किया कि उनकी कभी इच्छा नहीं रही कि वह कभी मंत्री बने। उन्होंने बताया कि मुंबई से पटना आने का मुख्य उद्देश्य निषाद समाज को उनका अधिकार दिलाना है। उन्होंने कहा इसके लिए वो हर मुमकिन प्रयास करेंगे। इस दौरान मुकेश सहनी ने बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी को अपने अभिभावक करार दिया।

यूपी विधानसभा चुनाव में फुलन देवी का सहारा लेंगे सहनी

यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारियों में जुटे मुकेश सहनी आगामी 25 जुलाई को दस्यु सुंदरी फुलन देवी का शहादत दिवस मनाने जा रहे हैं। उनका कहना है कि फुलन देवी उनके समाज के लिए आदर्श थीं। मुकेश सहनी ने कहा कि फुलन देवी ने जिस प्रकार अपनी जंग लड़ते हुए समाज के लोगों को उनका अधिकार दिलाने का कार्य किया। शायद ही अब ऐसा उदाहरण मिल सके। मुकेश सहनी ने बताया कि उनकी विकासशील इन्सान पार्टी उत्तर प्रदेश में एक बड़े स्तर पर फुलन देवी का शहादत दिवस मनाने की तैयारी में जुटी है। इस दौरान स्वयं मुकेश सहनी यूपी के काशी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान मुकेश सहनी फुलन देवी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण करेंगे।

Tags:    

Similar News