Love affair: बदमाशों ने युवक पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, मौत
बिहार के भागलपूर में एक युवक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्या की वारदात के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है।;
बिहार के भागलपुर जिले में देर शाम एक युवक की गाली मारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना नवगछिया में गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिनटंगा करारी के 12 सीट दियारा की बताई जा रही है। युवक की हत्या की वारदात के पीछे प्रेम प्रसंग की वजह बताई गई है। मृतक की पहचान मुकेश मंडल पुत्र नागे मंडल के रूप में की गई है।
स्थानीय लोगों की जानकारी के मुताबिक नागे मंडल का बेटा मुकेश खेत में पटवन करने के लिये गया था। खेत में पटवन करने के बाद मुकेश इंजन बंद करने के लिये जा रहा था। इस दौरान वहां चार की संख्या में आए बदमाशों ने उस के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। मुकेश मंडल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तुरंत चाचा चानो मंडल ने इस घटना की जानकारी गोपालपुर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है।
जानकारी के अनुसार हाल ही में एक पंचायत के दौरान ग्रामीणों द्वारा प्रेम प्रसंग के मामले को सुलझा दिया गया था। लेकिन बदमाशों ने इसके बाद भी युवक की हत्या कर दी। ग्रामीणों की जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने करीब 10 पहले मुकेश मंडल के पिता नागे मंडल की भी हत्या जमीन विवाद को लेकर कर दी थी। मुकेश मंडल अपने पिता का एकलौता बेटा था। मुकेश मंडल के पांच छोटे -छोटे बच्चे बताये जा रहे हैं। इस घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।