सेक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो कमरे में महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला एक युवक

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले स्थित एक घर में सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस को एक कमरे में एक युवक के साथ एक महिला आपत्तिजनक हालत में मिली। मुजफ्फरपुर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है।;

Update: 2021-09-06 12:34 GMT

बिहार (Bihar) के मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) जिले से शर्मनाक मामला सामने आया है। घटना मुजफ्फरपुर जिले के जीरोमाइल क्षेत्र से सामने आई है। मुजफ्फरपुर पुलिस को जीरोमाइल क्षेत्र स्थित एक घर में सेक्स रैकेट (sex racket) संचालित होने की सूचना मिली। सूचना के बाद पुलिस (Police) ने रविवार को जीरोमाइल क्षेत्र स्थित उक्त घर में छापेमारी कार्रवाई कर दी। यह पूरा मामला जीरोमाइल क्षेत्र स्थित एक होटल के पीछे बने घर के कमरे से सामने आया है। यहां पुलिस को घर में बने एक कमरे में एक युवक को एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस पकड़ में आए युवक की उम्र करीब 22 साल और महिला की उम्र 32 वर्ष बताई गई है। पुलिस इन दोनों को तुरंत हिरासत में ले लिया। आरोपी युवक वैशाली के भगवानपुर का रहने बताया गया है। वहीं महिला अहियापुर थाना इलाके की रहने वाली बताई गई है।

अहियापुर थानेदार विजय कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस हिरासत में ली गई महिला विवाहित है। पुलिस ने महिला और युवक दोनों से पूछताछ की तो ज्ञात हुआ कि ये दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। वहीं इन दोनों के बीच कई महीनों से अवैध संबंध स्थापित हो रहे थे। पुलिस ने महिला और युवक दोनों के परिवार वालों को बुलवा लिया है। इन लोगों ने भी इन दोनों को आपस में नातेदार बताया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है। पुलिस की ओर से देह व्यापार धंधे जैसे आरोपों से इंकार किया गया है। पुलिस को जांच-पड़ताल के दौरान कमरे से कोई आपत्तिजनक चीज भी बरामद नहीं हुई है।

पुलिस जानकारी के अनुसार उक्त कमरा अहियापुर की रहने वाली महिला द्वारा किराए पर लिया गया था। यहां पर उक्त महिला किराना स्टोर संचालित करती है। वहीं पुलिस को जानकारी मिली कि एक महिला भाड़े के रूम में देह व्यापार का धंधा संचालित कर रही है। इसी शक पर पुलिस ने उक्त कमरे में रेड मारी थी। फिलहाल महिला और युवक दोनों पुलिस हिरासत में हैं और दोनों से पुलिसिया पूछताछ जारी है।

Tags:    

Similar News