अपर्णा ने साइकिल से आठ राज्यों की यात्रा कर नाम किया रोशन, पर्यावरण को लेकर दिया ये संदेश

नालंदा की बेटी अपर्णा ने आठ राज्यों की साइकिल से यात्रा कर इतिहास रच दिया। साथ ही बिहार का नाम रोशन कर दिया है। ग्रीन इंडिया अभियान के तहत साइकिल यात्रा कर बिहार लौटी अपर्णा मंगलवार को बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन पर पहुंची।;

Update: 2021-08-18 11:22 GMT

नालंदा की बेटी (Nalanda Daughter) अपर्णा (Aparna) ने 28 दिन में साइकिल (Cycle) से आठ राज्यों का सफर तय किया और उन्होंने इस दौरान रिकॉर्ड 3 हजार 306 किलोमीटर की दूरी तय कर इतिहास रच दिया। साथ ही अपर्णा ने बिहार (Bihar) का नाम भी रोशन कर दिया। अपर्णा ग्रीन इंडिया अभियान के तहत बीते दिनों साइकिल से यात्रा पर निकली थी। वहीं अपना सफर तय करने के बाद मंगलवार को ग्रीन गर्ल अपर्णा बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यहां पर उनके साथ ही लौटे उनके साथी उत्पलकांत कुशवाहा का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। स्थानीय लोगों ने आरती उतारकर दोनों को फूल की मालाओं से लाद दिया।

अपर्णा ने जैसे ही नालंदा की धरती पर कदम रखा, वैसे ही अपनी माटी को नमन किया। अपर्णा का कहना है कि हरियाली लाकर हम ना केवल धरती और पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाएंगे। साथ ही इससे जीवन भी सुंदर होगा। उन्होंने कहा कि आज बेमौसम बारिश, ग्लोबल वार्मिंग, बढ़ता तापमान इसी का परिणाम है। धरती पर 33 प्रतिशत वन क्षेत्र होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर और विकास के नाम पर पेड़-पौधों को जमकर काटा जा रहा है। इससे पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है।

अपर्णा ने कहा कि इसका कुप्रभाव भी पिछले कुछ वर्षों से दिखने लगा है। अपर्णा ने कहा कि वैज्ञानिक के साथ ही इसको लेकर सरकारें भी चिंतित है। वहीं उन्होंने कहा कि यह अभियान तबही सफल हो सकता है। तक तक इसमें आम जनता सहयोग ना करे। वहीं अपर्णा ने संदेश दिया कि पइन, सड़क, खेत खलिहान जहां भी जगह दिखाई दे। वहां पर जो भी उपलब्ध हो सके पौधे लगा देने चाहिए। अपर्णा ने कहा कि छतों व घरों में जगह दिखाई दे तो गमला, बकेट या प्लास्टिक बोतलों में लत्तरदार पौधे लगा देने चाहिए।

आपको बता दें ग्रीन गर्ल अपर्णा सहयोगी उत्पलकांत कुशवाहा 14 जुलाई को नालंदा जिले के मेघी-नगमा गांव से इस ग्रीन मिशन पर निकले थे। इन दोनों को ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने हरी झंडी दिखाकर यहां से रवाना किया था। इन दोनों इन 28 दिनों में बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना व केरल राज्यों की यात्रा की। इस दौरान इन दोनों जगह-जगह लोगों द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान इन दोनों ने हरियाली अभियान को भी सफल बनाने की अपील की। इससे पहले अपर्णा सिन्हा पर्वतारोही में भी नाम रोशन कर चुकी हैं। अपर्णा 2011 से खेल के क्षेत्र में भी काफी एक्टिव रही हैं।

Tags:    

Similar News