पुलिस अधिकारी ने समय रहते गर्भवती महिला समेत दो जानें बचाईं, जानें इनका सराहनीय कार्य

कोरोना संक्रमण के दौर में जहां लोग अपनों की मदद करने से कतरा रहे हैं। वहीं 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बिहार पुलिस के अधिकारी ने मानवता की मिसाल पेश करके दिखा दी। उन्होंने समय पर एक गर्भवती महिला को खून देकर उसकी जान बचा दी। इनकी अब चारों ओर चर्चाएं हो रही हैं।;

Update: 2021-06-05 08:48 GMT

कोरोना काल (corona period) में जहां लोग अपनों को ही पहचाने से इंकार कर रहे हैं। वहीं बिहार (Bihar) के नालंदा (Nalanda) से 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day on 5th June) के मौके पर एक सुखद खबर सामने आई है। यहां पर बिहार पुलिस (Bihar Police) के अधिकारी मानवता की मिसाल पेश करते हुए सुर्खियों में छा गए हैं। ये ट्रैफिक डीएसपी अरुण कुमार सिंह (Traffic DSP Arun Kumar Singh) हैं। अरुण कुमार सिंह ने रक्तदान कर एक गर्भवती महिला की जान बचाने (save pregnant woman life) का कार्य किया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार में सुबह को सोशल मीडिया (social media) पर एक फ्लैश हुआ। जिसमें लिखा था कि गर्भवती के लिए O-ve खून की जरूरत है। संदेश की गंभीरता समझते हुए ट्रैफिक डीएसपी अरुण कुमार सिंह ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए उस संदेश पर अपना रिस्पांस दिया। इसके बाद उचित समय पर ट्रैफिक डीएसपी ने रक्तदान कर दिया। जिससे एक साथ दो जानें महिला और उसके गर्भ में पल रहा शिशु बच गए।

ट्रैफिक डीएसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि संयोग से उनका ब्लड ग्रुप ओ नेगेटिव (blood group o negative) ही है। ऐसे में उनको मालूम है कि इस ब्लड ग्रुप के खून की उपलब्धता बहुत कम होती है। यहां पर एक साथ दो जान को खतरा था। इस स्थिति में अरुण कुमार सिंह ने रक्तदान करने का निश्चय कर लिया और ब्लड संग्रह केंद्र पहुंचकर गर्भवती महिला के लिए खून की जरूरत पूरी की।

ट्रैफिक डीएसपी अरुण कुमार सिंह ने जीवन रक्षक वाहिनी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संस्था कि केवल नालंदा में ही नहीं बल्कि पूरे बिहार में जरूरत है। ऐसा संस्था की मदद से जरूरतमंद लोगों तक इस तरह के कार्य करके मदद पहुंचाई जा सकेगी। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए सबसे अच्छे साथी हैं। वहीं पेड़ पौधे की देखभाल के साथ-साथ हमें समय-समय पर अपना रक्त दान भी करना चाहिए। जिससे किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सके।

Tags:    

Similar News