नेपाली लड़कियों की भारत में तस्करी करने वाला अरेस्ट, फेसबुक के जरिए पूरी वारदात को देता था अंजाम
नेपाल से भारत में लड़कियों की तस्करी करने के आरोप में पुलिस ने एक शख्स को अरेस्ट किया है। यह शख्स अपनी पहचान चेंज करके फेसबुक के जरिए लड़कियों को प्रेम प्रसंग में फंसाता था। बाद युवतियों को भारत लाकर बेच देता था। नेपाल की सुरक्षा एजेंसियों ने जांच के दौरान आरोपी को दबोच लिया।;
बिहार (Bihar) की वीरगंज पुलिस (Police) द्वारा फेसबुक के जरिए प्रेम जाल में फांसकर युवतियों की तस्करी (trafficking of girls) करने वाले शख्स को दबोच लिया गया है। इस शख्स ने कई फेसबुक आईडी बना रखी थी। जिसपर यह लड़का स्वयं को आविवाहिक बताता था। साथ ही नेपाल की लड़कियों को प्रेम प्रसंग (love affairs) में फांस लेता था। फिर वह उन युवतियों को भारत ले आता और बेच देता था। गिरफ्त में आए आरोपी की शिनाख्त रेयान खान उर्फ मुन्ना आलम के तौत पर हुई है। साथ ही पुलिस (Police) पूरे मामले की तफ्तीश में जांच में जुटी हुई है।
ये शख्स अपनी चेंज करके फेसबुक आईडी बनाता था। साथ स्वयं को अविवाहित भी बताता और युवतियों को अपने प्रेम प्रसंग में फांस लेता। फिर लड़कियों को बुर्का पहनाकर या दूसरी तरकीब अपना कर सीमा पार करा देता और भारत लेकर आ जाता था। यहां फिर वह लड़कियों को बेच देता था। पुलिस को आरोपी के बारे में गुप्त जानकारी मिली। तुरंत पुलिस ने नाकाबंदी की और आरोपी को दबोच लिया।
पुलिस को संदेह है कि इस मामले में युवक से कई और लोग भी जुड़े हो सकते हैं। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। फिर अन्य आरोपियों को युवक की निशानदेही पर अरेस्ट करने का प्रयास किया जाएगा। यदि इस युवक का कोई गिरोह चलाता है तो तफ्तीश में हर पहलु पर नजर डाली जाएगी। ये भी पता लगाया जाएगा कि आरोपी भारत में इन लड़कियों को किसको बेचा करता था।
पुलिस प्रवक्ता ओमप्रकाश खनाल के मुताबिक आरोपी शख्स को वीरगंज महानगरपलिका वार्ड नंबर 17 के निकट दबोचा गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक शख्स नेपाल की युवती को बुर्का पहनाकर अवैध रूप से सीमा पार करवाकर भारत लेकर आ रहा है। इस बीच नेपाल सुरक्षा की एजेंसियों ने जांच-पड़ताल करके उसे अरेस्ट कर लिया। आरोप है कि यह शख्स अपनी पारिवारिक हालत व विवाहित होने की बात को छिपाकर लड़कियों को प्रेम प्रसंग में फंसाता था। फिर लड़कियों को भारत में लाकर बेच दिया जाता था। पुलिस द्वारा मामले को काफी गंभीर करार दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। पता लगाया जा रहा है कि इस शख्स के लिंक कहां तक फैले हैं। मामले में हर कोण से पड़ताल चल रही है। भारत में लड़कियों को किन लोगों को बेचा जाता था। यह भी तफ्तीश का विषय है।