नीतीश कुमार ने राजगीर में नये रोपवे का लिया जायजा, खामी पर अधिकारियों को दिये खास निर्देश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राजगीर पहुंचे। जहां उन्होंने नये रोपवे समेत विभिन्न निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों में खामियां नजर आने पर अधिकारियों को खास दिशा निर्देश भी दिये।;

Update: 2020-12-01 15:08 GMT

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को राजगीर का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने नये रोपवे के निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। जानकारी के मुताबिक इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने केबिन, रैम्प और यात्रियों के पहुंचे के बारे में भी जानकारियां हासिल की। नये रोपवे के विषय में बताया गया कि इसका एक्सीलेरेशन और डिएक्सीलेरशन अपने आप में यूनिक है। सीएम नीतीश कुमार अधिकारियों को रैम्प/रास्ते के बगल में रेलिंग देने के निर्देश दिये। ताकि यहां पर यात्री सुरक्षित आ जा सकें। सीएम नीतीश कुमार ने नये रोपवे को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने पुराने रोपवे का भी निरीक्षण किया। सीएम ने उसके बेहतर रख-रखाव के लिये संबंधित अधिकारियों को कई सुझाव भी दिये।

सीएम नीतीश कुमार ने बताया कि राजगीर का नया रोपवे 25 अक्टूबर 2019 तक बनकर तैयार किया था। लेकिन कुछ मोडिफिकेशन के कार्य और कोरोना वायरस के चलते इसमें देरी हुई है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि इसे हर हाल में फरवरी से पहले तैयार कर लेना है। उन्होंने कहा कि इसके तैयार होने से पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी काफी सुविधा होगी।

सीएम नीतीश कुमार ने इसके बाद घोड़ा कटोरा का भ्रमण भी किया। इस भ्रमण के दौरान सीएम ने घोड़ा कटोरा पार्क, झील का भी निरीक्षण किया। वहीं सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यहां जंगल के कचरे या अवशेष को नहीं जलायें। इसको एक जगह किसी गड्ढे में रखने का सुझाव दिया है। ताकि वो खाद का रूप ले सके। उन्होंने कहा कि अवशेष को जलाने से पर्यावरण को नुकसान होता है। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने वेणु वन का भ्रमण कर अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिये।

Tags:    

Similar News