गर्लफ्रेंड ने जयमाला के बीच पहुंचकर रुकवाई आशिक की शादी, मायूस दुल्हन को पति के रूप में मिला ये बाराती
बिहार के पटना जिले से एक अजब-गजब मामला सामने आया है। यहां पर दूल्हा अपनी दुल्हन के गले में जयमाला पहनाने वाला ही था कि इस बीच गर्लफ्रेंड ने फिल्मी एंट्री मार दी, कहा कि ये शादी नहीं हो सकती।;
बिहार (Bihar) के पटना (Patna) जिले में एक ऐसी शादी (marriage) हुई है, जिसको जानकर हर कोई हैरान है। क्योंकि दुल्हन (Bride) जिसकी जीवन साथी बनने वाली थी, उसकी नहीं बन पाई। जयमाला के वक्त पहुंच गई थी, दूल्हे की प्रमिका (groom girlfriend) और उसने उसके लड़के की रुकवा दी थी शादी। यह देखते ही दुल्हन हो गई मायूस। इसके बाद विकल्प के तौर पर सजी-धजी दुल्हन की उसके होने वाले देवर से ही शादी करवाई गई। अब इस अजब-गजब शादी (amazing wedding) की पूरे पटना में चर्चा हो रही है।
जानकारी के अनुसार आज मेरे यार की शादी है की धुन पर डांस कर रहे परिजनों और बारातियों का जोश उस वक्त ठंडा पड़ गया। जब शादी समारोह में जयमाला के वक्त दूल्हे की गर्लफ्रेंड ने पुलिस के साथ पहुंच गई व शादी समारोह में जमकर हंगामा किया। पटना जिले के सिंगोड़ी थाना क्षेत्र से यह पूरा मामला सामने आया है। इसी थाना क्षेत्र के मुरारचक गांव में भीम यादव की बेटी कुमारी पिंकी की शादी के लिए पालीगंज के सियारामपुर गांव निवासी संजय यादव के बेटे अनिल कुमार बारात लेकर पहुंचे थे। किसी तरह इसकी भनक अनिल की पुरानी गर्लफ्रेंड को लग गई। उसको ज्ञात हो गया कि उसका प्रेमी उसको चकमा देकर कहीं और शादी रचाने जा रहा है। इसके तुरंत बाद वो आनन-फानन में पुलिस के साथ शादी समारोह में दाखिल हो गई।
शादी समारोह में मंडप सजा हुआ था। फेरों से कुछ देर पहले जब वर-वधू एक दूसरे को वरमाला पहनाने के लिए तैयार थे। ठीक उसी दौरान फिल्मी अंदाज में दूल्हे की गर्लफ्रेंड ने इस शादी कार्यक्रम में एंट्री मारी। जिसको देखकर दूल्हे के तो होश उड़ ही गए, क्योंकि दूल्हा-दुल्हन आमने-सामने थे। युवती के शब्दों को सुनकर घराती-बाराती भी चौंक गए और दुल्हन तो पूरी तरह से ही निराश हो गई। इस दौरान अनिल की गर्लफ्रेंड वहां पर जमकर हंगामा करने लगी और उसके साथ पहुंची पुलिस ने शादी रुकवा दी।
पुलिस संग शादी समारोह में पहुंची गर्लफ्रेंड ने अपने कथित प्रेमी का विवाह रुकवा दिया व बीच समारोह में जोर से चिल्लते हुए बोली- ये शादी नहीं हो सकती। ऐसा फिल्मी सीन देखकर चारों ओर लोग सकते में आ गए। यही नहीं, चारों ओर भगदड़ का माहौल उत्पन्न हो गया। क्योंकि गांव वालों ने बारातियों को बंधक बनाना शुरू कर दिया थी। बाद में दुल्हन पिंकी की दूल्हे के छोटे भाई से शादी करवाई गई। यादि ऐसी स्थिति उत्पन्न ना होती तो वो उसका देवर बनता। लेकिन अब वो उसका पति बन गया।
वहीं गर्लफ्रेंड ने बताया कि हम दोनों के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग (love affairs) चल रहा था। हम दोनों एक दूसरे से शादी भी कर चुके थे। इसके बावजूद अनिल दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा था। यह हंगामा काफी देर तक चला। वहीं दोनों पक्षों ने आपस में बैठकर मसले का हल निकाला कि दूल्हे के छोटे भाई से दुल्हन की शादी कराई जाए। जिससे दुल्हन को उसका पति मिल गया और प्रेमिका को उसका प्यार।