पत्नी को लाने निकला शख्स पहुंच गया Pakistan, मृत समझकर परिजनों ने कर दिया श्राद्ध, अब 12 साल बाद...

बिहार का एक शख्स 12 साल पहले पाकिस्तान पहुंच गया। लंबे समय तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसे मरा समझ लिया था। ससुराल जाने के लिए उसने चौसा रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ी थी। गृहमंत्रालय के प्रयास के बाद उसकी सकुशल वापसी हुई है।;

Update: 2022-04-13 10:46 GMT

बिहार(Bihar)के बक्सर जिले के खिलाफतपुर गांव का एक शख्स 12 साल पहले पाकिस्तान(Pakistan) पहुंच गया। वह अपनी पत्नी को ससुराल से लाने के लिए घर से निकला था। लंबे समय तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसे मरा समझ लिया और उसकी पत्नी ने भी दूसरी शादी कर ली है। यहां तक की परिजनों ने उसे मृत समझकर श्राद्ध तक कर दिया। हालांकि, दूसरी शादी होने के बाद भी वह पत्नी को वापस पाना चाहता है।

जानकारी के अनुसार, चौसा नगर पंचायत के खिलाफतपुर गांव निवासी छवि मुसहर(35 वर्षीय) अपनी मां से 12 साल पहल पत्नी को ससुराल से लाने की बात कहकर घर से निकला था। छवि मुसहर स्वर्गीय लोरिक मुसहर के पांच बेटों में तीसरे नंबर का है। छवि की शादी भोजपुर जिले के चांदी थाना एरिया में हुई थी। उनके एक बेटा भी पैदा हुआ। 12 साल पहले पत्नी को ससुराल से लाने के लिए चौसा स्टेशन से पंजाब के लिए ट्रेन पकड़ी थी। लेकिन वह भटकता हुआ पाकिस्तान चला गया उनको मालूम नहीं चल सका।

पाकिस्तान में दाखिल होने के बाद सेना ने उसे पकड़ लिया और जेल में डाल दिया। छवि मुसहर की माने तो पूछताछ के दौरान पुलिस ने उनके साथ मारपीट भी की। पत्नी की दूसरी शादी करने पर अभी छवि को लोगों की बात पर यकीन नहीं हो रहा है। 12 साल बाद लौटने के बाद भी उसने ग्रामीण और घरवालों को पहचान लिया। देश लौटने पर वह बेहद खुश है।

परिजनों को पिछले साल दिसंबर में पाकिस्तान में होने की जानकारी मिली थी। गृह मंत्रालय और स्थानी पुलिस प्रशासन की पहल के बाद छवि भारत लौट सका है। गृहमंत्रालय(Home ministry) ने उसका फोटो और पता स्थानीय पुलिस प्रशासन को भेजा था। जिसके बाद छवि की वतन वापसी संभव हो सकी। 

Tags:    

Similar News