आरजेडी ने नीतीश कुमार के शपथ का बहिष्कार किया, कर रही 15 सीटों के लिए कानूनी लड़ाई लड़ने की तैयारी

बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण का बहिष्कार किया है।;

Update: 2020-11-16 07:39 GMT

जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष नीतीश कुमार आज शाम 4:30 राजभवन में बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। नीतीश के शपथ समारोह में अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई वीवीआईपी शामिल हो होंगे। हालांकि, बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण का बहिष्कार किया है। 

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सूत्रों के मुताबिक, पार्टी ने कहा है कि ये जनादेश नीतीश कुमार के खिलाफ था। बिहार में शासनादेश से ये कठपुतली सरकार बनाई जा रही है। आरजेडी बिहार के लोगों के साथ खड़ी है। बिहार की जनता की मांग पर तेजस्वी यादव या उनकी पार्टी का कोई नेता नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होगा। इसके साथ ही तेजस्वी यादव उन 15 सीटों पर कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं, जहां उनका आरोप है कि उन्हें हराया गया है। 

आरजेडी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि आरजेडी शपथ ग्रहण का बायकॉट करती है। बदलाव का जनादेश एनडीए के खिलाफ है। जनादेश को 'शासनादेश' से बदल दिया गया है। बिहार के बेरोजगारों, किसानो, संविदाकर्मियों, नियोजित शिक्षकों से पूछे कि उनपर क्या गुजर रही है। एनडीए के फर्जीवाड़े से जनता आक्रोशित है। हम जनप्रतिनिधि है और जनता के साथ खड़े हैं।

Tags:    

Similar News