तेजस्वी यादव दो दिवसीय दौरे पर जा रहे झारखंड, राजद ने इतने नए सदस्य बनाने का रखा लक्ष्य

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जल्द झारखंड की राजधानी रांची का दो दिवसीय दौरा करने जा रहे हैं। इस दौरान तेजस्वी यादव झारखंड में पार्टी की स्थिति को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। रांची में तेजस्वी पार्टी कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे। वहीं पार्टी ने प्रदेश में 10 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य भी तय किया है।;

Update: 2021-09-11 09:33 GMT

झारखंड (Jharkhand) के सत्ताधारी महागठबंधन की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) राज्य में अपनी नई पहचान बनाने के प्रयासों में जुट गई है। लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद (Lalu Prasad Yadav's party RJD) झारखंड में नई राजनीतिक जमीन तलाशने उतर रही है। इसको लेकर ही बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं राजद नेता तेजस्वी यादव (RJD leader Tejashwi Yadav) झारखंड की राजधानी रांची में दो दिवसीय दौरे (Ranchi tour) पर जा रहे हैं। इस दौरान तेजस्वी यादव झारखंड राष्ट्रीय जनता दल में नई जान फूंकने का प्रयास करेंगे। साथ ही राज्य में राजद की स्थिति को और मजबूत करने का प्रयास करेंगे।

युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता रविप्रकाश जयसवाल की ओर से तेजस्वी यादव के रांची दौरे को लेकर जानकारी दी गई है। रविप्रकाश जयसवाल ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 18 सितंबर को रांची पहुंचेंगे। इसके बाद तेजस्वी रांची स्थित एक बैंक्वेट हॉल में 19 सितंबर को राष्ट्रीय जनता दल के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। रविप्रकाश जयसवाल ने बताया कि पार्टी के इस कार्यक्रम से संगठन को मजूबती मिलेगी। साथ ही हमारा भी ये प्रयास होगा कि झारखंड में राजद की हालत मजबूत बनी रहे। वहीं राजद की ओर से झारखंड में पार्टी से 10 लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही जयसवाल ने बताया कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पार्टी का हर कार्यकर्ता राज्य में मेहनत कर रहा है। वहीं युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव का कहना है कि राजद के जनाधार को झारखंड में और भी मजबूत बनाया जाएगा। जानकारी के अनुसार लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल झारखंड में अभी से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है।

आगामी चुनाव की तैयारी में जुटी राजद

आपको बता दें झारखंड में कुल 81 विधानसभा सीट हैं। बीते विधानसभा चुनाव में 81 सीटों में से सर्वाधिक 30 विधानसभा की सीटें जेएमएम ने जीती थीं। वहीं जेएमएम के के साथ गठंबधन कर चुनाव लड़ने वाली लालू यादव की पार्टी राजद ने 7 सीटों पर चुनाव लड़ा था। जिसमें राजद एक सीट जीतने में कामयाब हुई थी। वहीं इस गठबंधन में शामिल थी और कांग्रेस ने 31 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 16 विधानसभा की सीटें जीत पाने में कामयाब हुई थी। इस तरह झारखंड में यूपीए गठबंधन ने 47 विधानसभा की सीटें जीतकर झारखंड में सरकार बनाई थी।

Tags:    

Similar News