लुटेरी दुल्हन: परिजनों से जिद कर प्रेमी के साथ युवती ने की अरेंज मैरिज, अब दूसरे के साथ जूलरी-नगदी लेकर हुई फुर्र...
फिल्मों में लुटेरी दुल्हन की कहानी आपने देखी और सुनी होगी। लेकिन बिहार(Bihar) की यह घटना कुछ हटके है। दो प्रेमी जोड़ो ने अपने परिजनों से लड़-झगड़ कर और मान-मुन्नवल के बाद शादी की। दोनों परिवारों के बीच बातचीत हुई और शादी करा दी गई। इस जोड़ों की शादी करीब दो माह पहले हो गई। बताया गया है कि युवती ने एक साथ दो युवकों को अपने प्रेमजाल में फंसाया। एक से शादी करने के बाद दो माह तक उसके साथ रही। अब वह प्रेमी से पति बने शख्स के घर से लाखों की जूलरी और नगदी लेकर फरार हो गई। पटना(Patna) की इस दुल्हन की घटना सुनकर हर कोई हैरान है।
सबसे बड़ी हैरान करने वाली यह है कि युवती ने अपने परिजनों से लड़-झगड़ कर शादी की। पटना के नौबतपुर थाना एरिया में अपने परिजनों से जिद कर प्रेमी के साथ अरेंज मैरिज की। अब हैरान कर देनी वाली बात यह है कि प्रेमी से पति बने सत्यानंद के साथ दो माह तक भी नहीं रही और दूसरे के साथ ससुराल से गहने और रुपये लेकर गायब हो गई। पटना के मनेर के रेवा लीला टोला निवासी उमेश यादव की बेटी रानी कुमारी उर्फ सुमन की शादी नौबतपुर के रनिया निवासी सत्यानंद के साथ हुई है। दोनों की करीब 1 साल पहले मुलाकात हुई। कुछ ही दिनों में इनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने ही शादी के लिए अपने-अपने परिवारवालों से जिद की थी। जिसके बाद 27 अप्रैल 2022 को अरेंज मैरिज हुई।
करीब 2 माह बाद ही एक दूजे की कसम खाकर रहने वालों के बीच तीसरा आ गया। हालांकि, अभी उसका नाम सामने नहीं आया है। जिसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा भी होने लगा। बताया गया है कि सत्यानंद अक्सर देर रात तक किसी और से बात करने से इनकार करता था। इसी को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा भी होता था। पीड़ित पति ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस का कहना है कि महिला की तलाश की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही घटना का खुलासा हो सकेगा।