बिहार के शख्स की नोएडा में हत्या, 7 गिरफ्तार, बेरहमी से मर्डर करने की बड़ी है वजह

गार्डन गैलेरिया मॉल के लॉस्ट लेमन बार में हुई बिहार के एक युवक की हत्या में सेक्टर—39 कोतवाली पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है;

Update: 2022-04-27 08:59 GMT

गार्डन गैलेरिया मॉल के लॉस्ट लेमन बार में हुई बिहार(Bihar) के एक युवक की हत्या में सेक्टर-39 कोतवाली पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 5 आरोपी लॉस्ट लेमन बार और दो मॉल के सुरक्षा गार्ड है। अभी तक पुलिस(Police) की जांच में 9 आरोपी सामने आए हैं। जिनमें एक नामजद और एक अज्ञात आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

बता दें कि, 25 अप्रैल की रात नोएडा के सेक्टर-80 जेएलएम(JLM) कंपनी के कर्मचारी लास्ट लेमन बार एवं रेस्ट्रोरेंट में पार्टी करने गए थे। यहां खाना खाने के बिल को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के चलते बृजेश राय नाम के शख्स के साथ आरोपियों ने मारपीट कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया। मृतक बृजेश राय चार माह पहले ही जॉब करने आए थे। ये मूलरुप से बिहार के रहने वाले है।

एडशिनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि 7,400 रुपये के बिल को लेकर लॉस्ट लेमन बार एवं रेस्ट्रोरेंट में तैनात मैनेजर व कर्मचारियों के बीच मृतक और उनके साथियों से झगड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि अभी तक की जांच में बेरहमी से मारपीट की गई है। जिसकी वजह से उनकी जान चली गई। अभी जांच के लिए उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लैब भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में 5 बार एवं रेस्ट्रोरेंट का स्टाफ है, जबकि 2 मॉल के सुरक्षा गार्ड भी शामिल है।

पुलिस ने 7 को किया गिरफ्तार

पुलिस ने उत्तराखंड निवासी हिमांशु एवं कुमेर सिंह, हिमाचल निवासी मैडी ठाकुर, दिल्ली के छतरपुर इंकलेव निवासी देंवेंद्र सिंह (मैनेजर), नोएडा सेक्टर-45 निवासी गुड्डू सिंह और नोएडा के सेक्टर-15 निवासी सुंदर सिंह रावत (मैनेजर) को गिरफ्तार किया है। हालांकि, नामजद एक फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है।

Tags:    

Similar News