घर में अकेला देख जबरदस्ती संबंध बनाना चाह रहा था देवर, गुस्साई भाभी ने प्राइवेट पार्ट काटकर उठा लिया ये बड़ा कदम
बिहार के कटिहार जिले से एक बड़ा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक देवर ने अपनी भाभी के साथ जबरन संबंध बनाने का प्रयास किया। इसपर भाभी ने देवर का प्राइवेट पार्ट काट कर उसे खौफनाक सजा दे दी।;
बिहार (Bihar) के कटिहार (Katihar) जिले से हैरान कर देने वाली एक घटना (shocking incident) सामने आई है। क्योंकि यहां एक भाभी (Sister in law) ने अपने देवर को बहुत ही खौफनाक सजा दे दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यहां एक देवर अपनी भाभी के साथ जबरन शारीरिक संबंध (forced relationship) स्थापित करने का प्रयास कर रहा था। आरोप है कि इस देवर ने पहले भी कई बार ऐसी हरकतों को अंजाम दिया। इसी बात से गुस्साई महिला ने मोहम्मद हसन नामक अपने देवर का प्राइवेट पार्ट ही काट दिया (Devar private part was cut off)।
इस घटना के तुरंत बाद पूरे घर में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। जख्मी हसन को परिवार वाले इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पीड़ित हसन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। वारदात के बाद से ही परेशान भाभी भी अपनी ससुराल से भाग निकली। हैरान कर देने वाली यह घटना कटिहार जिले के कदवा थाना इलाके के परलाबाड़ी गांव की बताई जा रही है।
देवर की हरकतों को लेकर गांव में की गई थी पंचायत
ग्रामीणों ने अनुसार, परलाबारी गांव में देवर और भाभी के मामलों को लेकर पहले भी कई बार पंचायत की गई थीं। 27 वर्षीय भाभी द्वारा अपने देवर की हरकतों की बार-बार शिकायत की गईं। इन्हीं मामलों को लेकर बार-बार पारिवारिक पंचायत भी हुई थीं। पीड़ित महिला का पति मजदूर हैं। इसलिए वो कार्य करने के लिए राज्य से बाहर गया है। महिला घर में अकेली रहती है। इसी अकेलेपन का फायदा उठा कर मनचला देवर अपनी भाभी के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास कर रहा था। आरोप है कि देवर ने पूर्व में भी उक्त महिला के साथ शारीरिक संबंध स्थापित करने के प्रयास किए थे। बुधवार को भी मनचले देवर ने एक बार फिर से गंदी हरकत को अंजाम देने का प्रयास किया। उस दौरान महिला घर में अकेली थी।
भाभी के साथ की जबरदस्ती तो कटवा बैठा प्राइवेट पार्ट
जानकारी के अनुसार, महिला को घर में अकेली देखकर देवर बुधवार की दोपहर से ही लगातार उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाने का प्रयास कर रहा था। इससे परेशान होकर महिला ने देवर का प्राइवेट पार्ट काट दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिवार व पड़ोसियों ने घायल देवर को उपचार के लिए पूर्णिया में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं परेशान भाभी घटना के बाद से ही ससुराल से फरार हो गई।