बिहार में कोरोना से अब तक 400 लोगों की हुई मौत, सूबे में 3646 नये मामले सामने आये
बिहार में कोरोना वायरस लगातार कहर बरपा रहा है। सूबे में अब तक 400 लोगों की मौत हो चुकी है। बिहार में शुक्रवार को 3646 नये मामले सामने आये। जिससे अब सूबे में कुल संक्रमितों की संख्या 71794 हो गई। वहीं सूबे में कोरोना जांच भी काफी तेजी से की जा रही है। बिहार में आज 70 हजार से ज्यादा सैंपल लिये गये।;
बिहार में शुक्रवार को एक दिन में सर्वाधिक 3646 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आये। जिससे अब बिहार में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की सख्या बढ़कर 71794 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ो के अनुसार बिहार में अब तक 46265 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं सूबे में ठीक होने वाले मरीजों का आंड़ा 64.44 प्रतिशत है। बिहार में वर्तमान में एक्टिव मामलों की कुल संख्या 25128 है। वहीं बिहार में कोरोना जांच का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। सूबे में शुक्रवार को 71520 लोगों के कोरोन टेस्ट के लिये सैंपल लिये गये। वहीं सूबे में कोरोना महामारी की वजह से सबसे ज्यादा 71 मौत पटना में हुई हैं। सूबे में कोरोना महामारी की वजह से अब तक 400 लोग जान गवा चुके हैं। पटना में कुल संक्रमितों की संख्या 12160, ठीक होने वाले मरीज 8815 और कुल एक्टिव मामलों की संख्या 4074 बतायी जाती है।
किस जिले में कितने हैं संक्रमित, कितने हुए ठीक और कितने हैं बीमार देंखे...
जिला संक्रमित, स्वस्थ्य, मौत और एक्टिव केस
अररिया 956, 488, 7 और 461
औरंगाबाद 1267, 818, 5 और 444
अरवल 732, 493, 3 और 236
बांका 996, 528, 3, और 465
बेगूसराय 2369, 1518, 11 व 840
भागलपुर 3262, 2383, 34, और 845
भोजपुर 2075, 1368, 15 व 692
बक्सर 1515, 923, 4 और 588
पूर्व चंपारण 2024, 1151, 14 व 859
पश्चिम चंपारण 1838, 1272, 10, और 556
दरभंगा 1172, 738, 10 और 424
गया 2694, 1826, 26 और 842
गोपालगंज 1318, 876, 1 और 441
जमुई 1054, 748, 5 और 301
जहांनाबाद 1184, 788, 6, और 390
कैमूर (भबुआ) 636, 483, 7, और 146
कटिहार 2164, 1067, 3 और 1094
खगिड़या 1506, 1003, 6, और 497
किशनगंज 919, 644, 4, और 271
लखीसराय 939, 714, 4 और 221
मधेपुरा 941, 612, 4 और 325
मधुबनी 1663, 999, 2 और 662
मुंगेर 1410, 984, 19 और 407
मुजफ्फरपुर 3116, 2213, 15 और 888
नालंदा 2879, 1862, 20 और 997
नवादा 1600, 1231, 10 और 359
पटना 12160, 8015, 71 और 4074
पूर्णियां 1754, 1132, 4 और 618
रोतास 2724, 1745, 23 और 956
सरहसा 1156, 577, 1 और 578
समस्तीपुर 1845, 1073, 12 और 760
सारण (छपरा) 2230, 1382, 12 और 836
शेखपुरा 891, 486, 2 और 403
शिवहर 391, 280, 1 और 110
सीतामढ़ी 1067, 524, 5 और 538
सिवान 1927, 1362, 8 और 557
सुपौल 1313, 814, 2 और 497
वैशाली (हाजीपुर) 2107, 1145, 11 और 950