बिहार विधानसभा में विशेष सशस्त्र पुलिस विधयेक पास, RJD विधायकों को सुरक्षाबलों ने खदेड़ा, मार पिटाई का वीडियो वायरल

बिहार विधानसभा में मंगलवार को बिहार विशेष पुलिस सशस्त्र विधेयक 2021 (Bihar Special Police Armed Bill 2021) पास हो गया।;

Update: 2021-03-23 16:18 GMT

बिहार विधानसभा में मंगलवार को बिहार विशेष पुलिस सशस्त्र विधेयक 2021 (Bihar Special Police Armed Bill 2021) पास हो गया। लेकिन इस दौरान विधानसभा परिसर में जमकर हंगामा हुआ। हंगामें और मारपीट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें बिहार पुलिस और सुरक्षाबल आरजेडी विधायकों की पिटाई कर रहे हैं।

बिहार विधानसभा अध्यक्ष को आरजेपी विधायकों ने चेंबर का घेराव किया और एक विधायक को स्ट्रेचर से उठा कर ले जाना पड़ा। सदन से लेकर स्पीकर के चेंबर तक हंगामा हुआ। इस दौरान विधानसभा के अंदर विशेष पुलिस सशस्त्र विधेयक पर जमकर हंगामा हुआ। इसी दौरान सुरक्षाबलों को सदन के अंदर आना पड़ा। सुरक्षाबलों और विधायनकों के बीच खींचा-तानी, धक्का-मुक्की जमकर हुई। पुलिस ने विरोध कर रहे विधायकों परिसर से खदेड़ दिया।

बिधानसभा में हंगामे के बाद विपक्षी विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष का बी घेरा किया। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के चेंबर में हंगामा कर रहे विधायकों को भी जवानों ने बाहर निकाल दिया। विधानसभा की ऐसी तस्वीरें कई सालों के बाद देखी गई। इसको लेकर तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश पर जमकर निशाना साधा। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि आज का दिन बिहार के लिए काला दिवस के रूप में जाना जाएगा। आज विधानसभा में काला कानून पेश किया गया। वहीं इतिहास में पहली बार विधानसभा के अंदर पुलिस घुसी है।

Tags:    

Similar News