Corona ने पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी के छोटे भाई की जान ली, सोशल मीडिया पर खुद दी जानकारी
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार के छोटे भाई अशोक कुमार मोदी का कोरोना से निधन हो गया है। उनके निधन पर भाजपा नेता संबित पात्रा ने भी शोक जताया है।;
बिहार (Bihar) के पूर्व उप मुख्मयमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील मोदी (Rajya Sabha MP Sushil Modi) के छोटे भाई अशोक कुमार का रविवार को कोरोना (Corona) महामारी से निधन हो गया। अशोक कुमार 65 साल के थे। इस बात की जानकारी स्वयं सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर दी है। पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार (Former Deputy CM Sushil Kumar) ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मेरे 65 वर्षीय छोटे भाई अशोक कुमार मोदी का दोपहर 02 बजकर 45 मिनट पर कोरोना संक्रमण की वजह से निधन हो गया। पटना (Patna) के डॉक्टरों ने भाई अशोक कुमार मोदी को बचाने का काफी प्रयास किया। लेकिन वो अब नहीं रहे।
जानकारी के अनुसार सुशील कुमार मोदी के तीन भाइयों में अशोक कुमार मोदी सबसे छोटे थे। उनके निधन से पूरी भाजपा (BJP) पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं उनके निधन पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने शोक जताया है। राज्यसभा सदस्य विवेक ठाकुर ने उनके निधन पर शोक जाहिर करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। भाजपा नेता सुशील मोदी ने अपने ट्वीट में पटना के डॉक्टरों के प्रयास की सराहना भी की है, हालांकि डॉक्टकर उनको बचा नहीं पाए।
याद रहे शनिवार भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधान पार्षद हरिनारायण चौधरी का 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। उनका निधन पटना के आईजीआईएमएस में हुआ था। चौधरी वर्ष 2003 में कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में समस्तीपुर से स्थानीय निकाय चुनाव के माध्यम से पहली बार विधान परिषद के रूप में चुने गए थे। जिसके बाद वर्ष 2015 में भाजपा के प्रत्याशी के रूप में स्थानीय निकाय चुनाव के माध्यम से बिहार विधानसभा में चुनकर गए थे।