Exit Polls: बिहार में तेजस्वी यादव बने पहली पसंद, नीतीश कुमार की मुसीबतें बढ़ी

Exit Polls: बिहार विधानसभा के एग्जिट पोल में तेजस्वी यादव पहली पसंद बनकर सामने आए हैं। जबकि नीतीश कुमार को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।;

Update: 2020-11-07 14:43 GMT

Exit Polls: बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में बड़े चौंकाने वाले नतीजे सामने आ रहे हैं। जानकारी मिल रही है कि बिहार के मुख्यमंत्री पद के लिए तेजस्वी यादव पहली पसंद बनकर सामने आ रहे हैं। जबकि नीतीश कुमार बिहार की जनता के लिए दूसरी पसंद बन गए हैं।

तेजस्वी यादव बने पहली पसंद

जानकारी मिल रही है कि बिहार विधानसभा के एग्जिट पोल में तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री पद के लिए पहली पसंद बनकर सामने आए हैं। वहीं नीतीश कुमार से काफी लोगों की नाराजगी भी दिखाई दे रही है। कई लोगों का कहना है कि वो नीतीश कुमार से बोर हो गए हैं और उन्हें नए चेहरे की तलाश है। इस तरह से एग्जिट पोल के नतीजों पर गौर करें तो तेजस्वी यादव बिहार के 44 प्रतिशत लोगों के पसंद बन गए हैं। वहीं नीतीश कुमार 9 प्रतिशत वोटों से तेजस्वी यादव से पीछे चल रहे हैं। ऐसे में नीतीश कुमार की मुसीबतें बढ़ गई है।

10 नवंबर को आएंगे नतीजे

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 नवंबर को आएंगे। ऐसे में अभी से रिजल्ट के दिन तक नीतीश कुमार की चिंता भी बढ़ गई है। हालांकि एक बात स्पष्ट कर दें कि एग्जिट पोल के नतीजे कई बार सटीक नहीं होते हैं। ऐसे में नीतीश कुमार के लिए एक उम्मीद अभी बाकी है। 

Tags:    

Similar News