लॉकडाउन: पुलिस कर्मियों ने की ये कार्रवाई तो नाराज थर्ड जेंडर ने अर्धनग्न अवस्था में यहां किया प्रदर्शन
बिहार कैमूर जिले से बड़ी ही हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। कैमूर में लॉकडाउन के दौरान पुलिस वालों को थर्ड जेंडर को रोकना भारी पड़ गया। इस पर थर्ड जेंडर ने अर्धनग्न होकर सड़क पर प्रदर्शन किया।;
बिहार (Bihar) के कैमूर (Kaimur) जिले से एक बड़ी ही अजब-गजब खबर (Amazing news) सामने आ रही है। यहां पर पुलिस कर्मियों (Police personnel) ने जब लॉकडाउन के नियमों (Lockdown rules) का पालन कराए जाने का प्रयास किया तो उनको किन्नरों (थर्ड जेंडर) के विरोध का सामना करना पड़ गया।
जानकारी के अनुसार जिले के भभुआ के एकता चौक पर भभुआ पुलिस (Police) लॉकडाउन के नियमों का पालन कराए जाने के लिए अलर्ट थी। उसी वक्त वहां से थर्ड जेंडर (Third gender) से भरा एक वाहन जा रहा था। जिसको देखकर पुलिस कर्मियों ने उक्त वाहन को रुकवा दिया और वाहन से सभी थर्ड जेंडर को उतार दिया। पुलिस कर्मी थर्ड जेंडर को वापस जाने की बात कहने लगे। जिसपर सभी थर्ड जेंडर आक्रोशित हो उठे। साथ ही गुस्साए थर्ड जेंडर पुलिस कर्मियों को खूब खरी-खोटी सुनाने लगे। थर्ड जेंडर अर्धनग्न अवस्था में होकर सड़क पर प्रदर्शन करने लगे। काफी हंगामा के बाद पुलिस वालों द्वारा थर्ड जेंडर को जाने के लिए छोड़ दिया गया।
इनमें से ही एक थर्ड जेंडर ने कहा कि जब से सरकार लॉकडाउन लगा दिया है। तभी से हम सभी का काम-धंधा बंद हो गया है। सरकार (Government) वैसे तो सभी लोगों के लिए कुछ ना कुछ कर रही है। लेकिन हम लोगों के लिए सरकार की ओर से कोई सुविधा नहीं मिल पा रहा है। थर्ड जेंडर ने कहा कि पुलिस कर्मियों को तनख्वाह मिल रही है। लेकिन हम लोगों (किन्नरों) को कुछ नहीं मिलता। हम सभी लोग लगन में जा रहे हैं, यदि हम कुछ नहीं करेंगे तो खाएंगे क्या। हम लोगों की गाड़ी को पुलिस कर्मियों ने रोक दिया है।
आप को बता दें पूर्व में बिहार के कई जिलों से किन्नरों द्वारा लॉकडाउन में काम बंद होने पर बेरोजगारी की समस्या उत्पन्न होने को लेकर हंगामे की घटना सामने आ चुकी हैं।