राज्यभर में नगर निकायों के सभी कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर गए, कामकाज पूरी तरह से प्रभावित

राजधानी पटना सेमत पूरे बिहार में सभी नगर निकाय सफाई कर्मचारी मंगलवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इसका ऐलान बिहार लोकल बॉडीज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा और बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ द्वारा किया गया है। इन हड़ताली कर्मियों ने समान काम के बदले समान वेतन समेत 12 सूत्री मांग को लेकर काम बंद किया है।;

Update: 2021-09-07 12:36 GMT

राजधानी पटना (Patna) समेत पूरे बिहार में नगर निगम व नगर निकायों (Municipal Bodies in Bihar) के करीब 30 कर्मी बेमियादी हड़ताल पर चले गए हैं। इस अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा बिहार लोकल बॉडीज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा (Bihar Local Bodies Employees United Sangharsh Morcha) और बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ (Bihar State Local Bodies Employees Federation) की ओर से किया गया है। इस कारण नगर परिषद (City Council), नगर निगम (Municipal council) और नगर पंचायतों (Nagar Panchayats) में कामकाज पूरी तरह से प्रभावित हैं। हड़ताल पर गए नगर निकाय कर्मियों ने मंगलवार को पटना में जमकर प्रदर्शन भी किया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हड़ताली कर्मियों ने राजधानी पटना में करीब-करीब तमाम नगर निगम कार्यालयों में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान आगजनी भी की गई। हड़ताली कर्मचारी सरकार के विरूद्ध खूब नारेबाजी भी कर रहे थे। हड़ताली पर गए तमाम कर्मी समान काम के बदले समान वेतन, 10 वर्ष से ज्यादा समय तक अनुबंध पर काम कर रहे कर्मियों को नियमित करने, आउटसोर्सिंग को खत्म करने समेत कुल 12 सूत्री मांग उठा रहे हैं।

हड़ताली कर्मियों ने कहा कि सरकार की ओर से केवल उन्हें भरोसा दिया जाता है। वहीं कर्मचारी ने बताया कि कोरोना संकट काल में उन्हीं लोगों द्वारा खुद की जान को जोखिम में डालकर शहर वासियों की सेवा की गई, नगर में साफ सफाई की। इस पर उनको कोरोना वारियर्स कहकर भी सम्मानित किया गया। पर कर्मियों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

हड़ताली कर्मियों के आधार पर तो कहा जा सकता है कि नगर निगम के अफसर व मंत्री की ओर से उन्हें महज आश्वासन दिया गया। वहीं कर्मचारियों का कहना है कि इस बार आर-पार की जंग होगी। हड़ताली कर्मियों की ओर से यह भी कहा गया है कि जब तक सरकार  (Bihar Government) द्वारा उनकी सभी मांगों को नहीं माना जाता है। तब तमाम कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल चलती रहेगी। साथ ही तमाम कर्मचारी सरकार के विरूद्ध जोरदार प्रदर्शन करते रहेंगे।

Tags:    

Similar News