बिहार विधानसभा चुनाव 2020: पीएम मोदी के नेतृत्व में कल नितिन गडकरी बिहार को देंगे 14 हजार 258 करोड़ रुपये की सौगात
बिहार विधानसभा चुनाव 2020: भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने बताया कि कल पीएम नरेंद मोदी के नेतृत्व में नितिन गडकरी बिहार को 14 हजार 258 करोड़ रुपये लागत की लागात की 9 राष्ट्रीय राजमार्ग परियाजनाओं की सौगात देंगे।;
बिहार विधानसभा चुनाव 2020: केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री एवं भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि एनडीए सरकार में बिहार का हर क्षेत्र तरक्की कर रहा है। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि 21 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी वभिन्न सौगात देने वाले हैं। उन्होंने बताया कि कल नितिन गडकरी बिहार को 14 हजार 258 करोड़ रुपये की लागात की 9 राष्ट्रीय राजमार्ग परियाजनाओं की सौगात देंगे। गिरिराज सिंह ने बताया कि वर्चुअल कार्यक्रम कल दोपहर 12 बजे से आयोजित किया जायेगा। गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार के हर क्षेत्र का विकास हो रहा है। केंद्रीय केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री एवं भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने परियोजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। जो इस प्रकार हैं।
गिरिराज सिंह ने बताया कि कल बिहार को केंद्र सरकार से मिलेंगी विभिन्न परियोजनायें-
1. महात्मा गांधी सेतु के समानांतर 4- लेन सेतु निर्माण परियोजना (एनएच-19)
2. भागलपुर में विक्रमशिला सेतु के समानांतर 4- लेन सेतु निर्माण परियोजना (एनएच-131 बी)
3. फुलौत में कोसी नदी पर नया 4- लेन सेतु निर्माण परियोजना (एनएच-106)
4. 4 लेन बख्तियारपुर - रजौली सड़क परियोजना, पैकेज - 2 (एनएच-31)
5. 4 लेन बख्तियारपुर - रजौली सड़क परियोजना, पैकेज - 3 (एनएच-31)
6. 4 लेन आरा - मोहनिया सड़क परियोजना, पैकेज - 1 (एनएच-30)
7. 4 लेन आरा - मोहनिया सड़क परियोजना, पैकेज - 2 (एनएच-30)
8. 4 लेन नरेनपुर - पूर्णिया सड़क परियोजना (एनएच- 131 ए)
9. 6 लेन पटना रिंग रोड (रामनगर-कन्हौली) परियोजना, पैकेज - 1 (एनएच-131 जी)