Bihar Assembly Elections 2020: उपेंद्र कुशवाहा बोले- हर गोली का जवाब ईवीएम का बटन दबाकर दे पूरा बिहार

बिहार विधानसभा चुनाव 2020: आरएलएसपी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने आज गोपालगंज में जीडीसीएफ के प्रत्याशियों के पक्ष में सभा को संबोधित किया। जहां कुशवाहा ने बिहार के लोगों से ईवीएम का बटन दबाकर हर गोली का जवाब देने की अपील की है।;

Update: 2020-10-27 12:35 GMT

Bihar Assembly Elections 2020: बिहार में विधानसभा के चुनावों को लेकर प्रचार-प्रसार अपने चरम पर है। वहीं बिहार के चुनावी प्रचार में मतदाताओं को अपनी ओर लुभाने के लिये सियासी दल तरह-तरह के वायदे तो कर ही रहे हैं। इसके अलावा उनको पूर्व की गोलियों एवं अपराधियों के भय से भी रूबरू करा रहे हैं। ताकि वे वोटिंग करते वक्त अपनी सही समझ का इस्तेमाल कर सकें।

गोपालगंज की जनसभा के दौरान उपस्थित जनता के बीच आरएलएसपी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा द्वारा एक ऐसा ही उदाहरण पेश किया है। जहां उपेंद्र कुशवाहा द्वारा कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र से रालोसपा प्रत्याशी सुनीता कुशवाहा एवं अन्य प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगे गये। इस दौरान कुशवाहा ने कहा कि फिर से कोई सत्ता संरक्षित अपराधी सुनीता देवी जैसी अन्य किसी महिला का घर न उजाड़े। मासूम बेटियां अनाथ न हो। इसलिये हर बुलेट (गोलियों) का जवाब मतदाता मालिक अपने-अपने बैलेट (ईवीएम का बटन दबाकर) दें। वहीं उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि कुचायकोट से वही अपील बिहारभर के लोगों से करना चाहता हुं। बताया जाता है उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी ही अपील सिवान क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुये भी की।

उपेंद्र कुशवाहा ने सिवान के बाद कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित हुई जनसभा में भी भारी जनसैलाब उमड़ने का दावा किया है। कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र से सुनीता कुशवाहा को ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्युलर फ्रंट (जीडीएस) समर्थित एवं रालोसपा की प्रत्याशी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि सुनीता कुशवाहा (जिनके समाजसेवी पति रामाश्रय कुशवाहा की हत्या कर दी गई थी।

आपको बता दें, यह हत्या की वारदात गोपालगंज में बीते वर्ष जून माह में सामने आई थी। वारदात को अंजाम देने का आरोप तीन मोटर साइकिलों पर सवार 6 अपराधियों पर लगा। उन्होंने गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र के खुजराहा पेट्रोल पंप पर रामाश्रय कुशवाहा पर गोलियां बरसाई थी। जिसके तत्काल बाद ही उनकी घटना स्थल पर मौत हो गई थी। मामले पर उपेंद्र कुशवाहा ने विरोध जताया था और कार्रवाई की मांग की थी।

जानकारी के अनुसार उपेंद्र कुशवाहा ने आज हरसिद्धि, कल्याणपुर और नौतन विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं संबोधित किया। उन्होंने ट्वीट कर सभी जगहों पर भारी जनसैलाब उमड़ने का दावा किया है। इस दौरान उन्होंने सभी जगह जीडीएसएफ समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगे।

Tags:    

Similar News