Vande Bharat Train: बिहार-झारखंड में दौड़ेगी पहली वंदे भारत, 27 को PM दिखाएंगे हरी झंडी, ये होगा रूट
Vande Bharat Train: पहली बार बिहार और झारखंड के बीच वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है। वंदे भारत को रवाना करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे।;
Vande Bharat Train: पहली बार बिहार और झारखंड के बीच वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है। वंदे भारत को रवाना करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे। इस वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) का ट्रायल पटना और झारखंड के बीच 12 जून, 2023 को किया गया था। इस बीच ट्रेन को देखने के लिए रेलवे स्टेशन (Railway Station) पर पहुंचे लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा था। इन ट्रायल के बाद अब 27 जून को प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा इस इस ट्रेन की पहली खेप को रवाना किया जाएगा। वंदे भारत ट्रेन ट्रायल के समय 6 घंटे 5 मिनट में पटना से रांची पहुंची थी।
वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) बिहार और झारखंड (Bihar and Jharkhand) के लोगों के लिए रेलवे के तरफ से यह एक बड़ी सौगात है। महज 6 घंटे में ही पटना से रांची की दूरी तय होगी। इससे लोगों को आने-जाने में बहुत ही सुविधा होगी। यह वंदे भारत ट्रेन सारी सुविधाओं से लैस होगी। किसी भी यात्री को किसी तरह की दिक्कत होती है, तो उसकी देख-रेख भी की जाएगी। इसके साथ ही खाने-पीने की सुविधा भी दी जाएगी।
Also read: वंदे भारत ट्रेन के लिए तैयार नहीं भारतीय पटरियां, जानें सबसे तेज ट्रेन की सच्चाई
ये होगा वंदे भारत ट्रेन का रूट
इस वंदे भारत का रूट अप और डाउन दिशा में होगा। इसका परिचालन जहानाबाद, गया, बरकाकाना, कोडरमा, हजारीबाग हाउन और मेसरा के रास्ते झारखंड की यात्रा को पूरा करेगा। इसके साथ ही यह ट्रेन पटना से झारखंड जाने के लिए महज 6 घंटे का ही समय लेगी। इस ट्रेन में 8 एसी चेयरकार की सुविधा दी गई है। साथ ही हर कोच में 4 आपातकालीन पुश बटन के साथ जीपीएस आधारित सूचना प्रणाली से यह लैस है।