VIDEO : कलियुग में हुआ स्वयंवर, दूल्हे ने धनुष तोड़ने के बाद ही दुल्हन को पहनाई वरमाला

बिहार के 'सारण' छपरा जिले में एक अजब-गजब तरीके से शादी हुई है। जो पूरे बिहार में चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां पर एक लड़की का वायकायदा स्वयंवर हुआ। जिसमें एक लड़के ने धनुष भी तोड़ा। वहीं अब इस पूरे वाक्ये का एक वीडियो सोशल मीडियो पर वायरल हो रहा है।;

Update: 2021-06-26 08:53 GMT

बिहार (Bihar) के सारण (Saran) जिले में अजब-गजब शादी हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद इस अनोखी शादी (Wedding Video Viral) की चारों ओर चर्चा हो रही है। सतयुग में जनकपुर में हुए सीता जी के स्वयंवर (Sita Swayamvar) की कहानी तो आपने जरूर सुनी होगी। इसको हम-आप सभी ने टेलिविजन धारावाहिकों में जरूर देखा होगा। लेकिन ये बातें एवं परमपराएं सतयुग की बात थीं। लेकिन कलियुग में इस वाक्ये को छपरा (Chhapra) जिले में एक शादी के दौरान दोहराया गया है। यहां पर हुए स्वयंवर में सतयुग की तरह ही दूल्हे के धनुष तोड़ने की परंपरा निभाई। उसके बाद दूल्हे (groom) ने दुल्हन (Bride) के गले में वरमाला पहनाई। इसके बाद शादी के सभी विधि-विधान पूरे किए गए।

Full View

जानकारी के अनुसार छपरा जिले के सोनपुर प्रखंड स्थित सबलपुर पूर्वी में एक शादी (marriage) समारोह में कलियुग में दूल्हे ने शिव धनुष तोड़ा। जिसके बाद कन्या ने लड़के को वरमाला पहनाई। इस आयोजन के दौरान परिवर्तन केवल इनता रहा कि यहां दूल्हा तय था। लेकिन सतयुग में हुए सीती जी के स्वयंवर में बड़े-बड़े योद्धा दूर-दूर से जनकपुर पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार यह विवाह सारण जिले के छपरा कचहरी के अहमदपुर के धर्मनाथ राय के बेटे अर्जुन कुमार और सबलपुर पूर्वी पंचायत निवासी मुंशी राय की बेटी प्रियंका कुमारी के साथ हुआ।

स्वयंवर में कोरोना गाइडलाइन का हुआ उल्लंघन

कोरोना काल में हुए इस स्वयंवर में लड़का धनुष को तोड़कर लड़की के गले में जैसे ही वरमाला पहनाता है। वैसे ही दोनों पर फूलों की बरसात होने लगती है। यह विवाह काफी धूमधाम से किया गया। लेकिन इस तथाकथित स्वयंवर देखने वालों की भीड़ इतनी थी कि यहां पर सामाजिक दूरी के साथ कोरोना गाइडलाइन की भी जमकर धज्जियां उड़ाई गईं।

Tags:    

Similar News