बिहार बना साइबर ठगों का अड्डा, ग्रामीणों ने हिमाचल पुलिस पर किया हमला, पाक और अरब से जुड़े हैं ठगों के लिंक

बिहार के कोने—कोने में साइबर ठग अपना अड्डा बना रहे है। साइबर अपराधी नवादा, नालंदा और जमताड़ा के बाद बेतिया में अपना गढ़ बना रहे हैं। बिहार में साइबर ठगों को गिरफ्तार करने के लिए आए दिन देश भर के विभिन्न राज्यों से पुलिस की टीम पहुंचती है।;

Update: 2022-05-31 07:16 GMT

बिहार (Bihar) के कोने-कोने में साइबर ठग अपना अड्डा बना रहे है। साइबर अपराधी नवादा, नालंदा और जामताड़ा के बाद बेतिया में अपना गढ़ बना रहे हैं। बिहार में साइबर ठगों को गिरफ्तार करने के लिए आए दिन देश भर के विभिन्न राज्यों से पुलिस की टीमें पहुंचती रहती है। यहां तक की पुलिस टीम पर लोग हमला तक कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला बेतिया में हिमाचल की बरोटीवाला पुलिस (Himanchal Police) के साथ हुआ। 12 लाख रुपये की ठगी के मामले में बेतिया पहुंची हिमाचल पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। पुलिस पर जमकर पत्थर बरसाए गए।

बता दें कि, हिमाचल के एक रिटायर्ड फौजी ने 12 लाख रुपये की ठगी का मामला साइबर सेल (Cyber cell) में दर्ज कराया था। उन्हें 25 लाख की लॉटरी का झांसा दिया गया। साथ ही इस संबंध में उन्हें कई डॉक्यूमेंट्स भेजे गए। जिससे फौजी को विश्वास हो गया। इस मामले की जांच कर हिमाचल पुलिस बिहार की स्थानीय पुलिस के साथ दबिश देेने के लिए बेतिया पहुंची थी। उसी दौरान पुलिस की टीम पर पथराव किया गया। पथराव के दौरान हिमाचल पुलिस की गाड़ी को नुकसान हुआ है, साथ ही उसके शीशे भी तोड़ दिए गए। मुफस्सिल थाना प्रभारी उग्रनाथ झा गंभीर रूप से घायल हैं।

पुलिस की टीम मंशा टोला के सैफ अली उर्फ बंटी और महावतटोली में शाहिद उर्फ शमी को पकड़ने के लिए पहुंची थी। हालांकि, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि बिहार पुलिस (Bihar police) भी उनके साथ गिरफ्तार कराने पहुंची थी। दोनों साइबर ठगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से पांच एप्पल फोन मिले है। 8 के खिलाफ इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है। दरअसल, आईफोन के इस्तेमाल करने से ठगों को गिरफ्तार करने में परेशानी आ रही थी। कई ऐसे एप्प डाउनलोड किए हुए थे। जांच में यह भी सामने आया है कि ये पाकिस्तान और सउदी अरब से भी साइबर ठगों से जुड़े हुए थे।

Tags:    

Similar News