दूल्हे को वरमाला डालते ही हुई हर्ष फायरिंग और पीछे गिर पड़ी दुल्हन, कैमरे में कैद हुई घटना देखें वीडियो
शादी समारोह या खुशी के मौकों पर हर्ष फायरिंग करने का क्या परिणाम हो सकता है। इसका ताजा मामला सुपौल जिले से सामने आया है। यहां शादी समारोह में हो रही हर्ष फायरिंग के दौरान एक गोली दुल्हन का आकर लग गई।;
बिहार (Bihar) में खुशी एवं शादी समारोहों (wedding ceremonies) के मौकों पर ज्यादातर हर्ष फायरिंग (Harsh firing) होने की खबरें सामने आती रहती हैं। कई बार ये ही हर्ष फायरिंग खुशी के मौके को मातम में बदल देती है। अब बिहार में सुपौल (Supaul) जिले से एक ऐसा ही हर्ष फायरिंग का केस सामने आया है। यहां एक शादी समारोह में कुछ लोग हर्ष फायरिंग कर रहे थे। इनमें से ही एक गोली दुल्हन (Bride) को जा लगी। गोली लगते ही दुल्हन गंभीर रूप से घायल हो गई। यह सनसनीखेज घटना जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र के गोविंदपुर की बताई जा रही है। शुक्रवार की रात में यहां वरमाला की रस्में चल रही थी। इसी दौरान अचानक गोली चली और जो दुल्हन के पैर में आकर लग गई (bride shot)। गोली लगने के बाद भी वरमाला की रस्में पूरी कराईं गईं। इसके बाद जख्मी दुल्हन को उसके परिजन और ससुराल वाले पड़ोसी जिले सहरसा लेकर पहुंचे।
बताया जा रहा है कि सहरसा में ही एक प्राइवेट अस्पताल में जख्मी दुल्हन का उपचार चल रहा है। चिकित्सक (doctor) ने बताया कि दुल्हन के पैर में गोली लगी थी। जिससे वो बुरी तरह से जख्मी हो गई थी। बाद में उसके परिजन उसको इलाज के लिए यहां लेकर आए। यहां पर डॉक्टरों ने दुल्हन के पैर की सर्जरी कर दी है। फिलहाल दुल्हन किसी भी खतरे से बाहर बताई जा रही है। दूसरी ओर शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग व गोली लग जाने की वजह से जख्मी हुई दुल्हन के मामले की जानकारी पुलिस (Police) को नहीं दी गई है। वैसे आसपास पड़ोस के क्षेत्रों में इस मामले को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
जानकारी के अनुसार प्रतागंज के गोविंदपुर में यहीं की एक युवती की सुपौल के किसनपुर खाप गांव से बारात आई थी। दूल्हा दिलीप यादव की बारात में पहुंचे सभी बाराती मंडप के पास ही उपस्थित थे। इस पूरी वारदात का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसमें स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि वरमाला की रस्म के दौरान एक व्यक्ति अपने हाथ में देसी कट्टा लिए हुए। साथ ही वह वरमाला की रस्म के वक्त हर्ष फायरिंग कर रहा है। इस दौरान दूल्हा अपनी दुल्हन के गले में वरमाला भी नहीं डाल सका था। इस वक्त अचानक गोली चली व दुल्हन धड़ाम से नीचे बैठ गई। सभी लोग हैरान हो गए कि क्या हुआ, लेकिन जब इन्हें पता चला कि दुल्हन के पैर में गोली लग गई है। तुरंत ही वहां मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया।
वीडियो के आधार पर पुलिस ने शुरू की तफ्तीश
दुल्हन को गोली लग जाने का वायरल वीडियो (viral video) पुलिस के पास भी पहुंच गया है। इस पर प्रतापगंज थाना अध्यक्ष प्रभाकर भारती का कहना है कि किसी भी पक्ष ने इस मामले को लेकर शिकायत नहीं दी है। लेकिन पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामले में तफ्तीश शुरू कर दी है। मामले के लिए जो भी दोषी होगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।