अवैध संबंधों में रोड़ा बना पति तो पड़ोसी की मदद से पत्नी ने ऐसे लगाया ठिकाने, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

बिहार के मधुबनी जिले में बीते दिनों हुए हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। यहां अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहे पति को पत्नी ने ही अपने दोस्तों की मदद से मार डाला। पति की हत्या के बाद महिला ने शव को भी ठिकाने लगा दिया।;

Update: 2021-08-03 06:32 GMT

बिहार (Bihar) के मधुबनी (Madhubani) जिले में 20 दिनों पहले एक शख्स की हत्या (Murder) कर दी गई थी। मधुबनी पुलिस (Police) ने हत्या मामले की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी पत्नी को गिरफ्तार (wife arrested) कर जेल भेज दिया है। महिला ने अपने प्रेमी (Lover) और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति की हत्या (husband murder) की वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद महिला ने पति की लाश को भी दोस्तों की मदद से ठिकाने लगा दिया था। वहीं खुद को बचाए रखने के लिए महिला ने स्थानीय पुलिस थाने में पति के लापता होने का मामला भी दर्ज करा दिया।

यह सनसनीखेज हत्याकांड मधुबनी जिले के मधेपुर थाना स्थित भीठ भगवानपुर गांव से सामने आया है। जब पुलिस ने शख्स के लापता होने के मामले में जांच-पड़ताल की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हत्याकांड में शामिल रहा उसका प्रेमी व उसके दो दोस्त अभी भी पुलिस पकड़ से दूर हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार, हत्या मामले में आरोपी महिला का नाम चांदनी सिंह है। भीठ भगवानपुर गांव निवासी अपने पड़ोसी राजकुमार सिंह के साथ चांदनी के अवैध संबंध थे।

जानकारी के अनुसार, पत्नी चांदनी सिंह ने प्रेमी राजकुमार सिंह व उसके दो दोस्तों के साथ मिलकर अवैध संबंध में रोड़ा बन रहे अपने पति निरंजन सिंह की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने लाश को टेंगराहा नदी में फेंक दिया। आरोपियों ने हत्या वारदात को उस वक्त अंजाम दिया। जब निरंजन सिंह सोए हुए थे। वहीं पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि हत्या के बाद पत्नी ने बड़ी ही चतुराई से पति के लापता होने का केस मधेपुर थाने में दर्ज करा दिया।

पत्नी चांदनी सिंह ने अपनी शिकायत में कहा कि उनकी पति निरंजन सिंह गांव निवासी सरोज कर्ण के यहां ड्राइवर की नौकारी करते हैं। 10 जुलाई की शाम को पति नशे में धुत घर वापस लौटे। इस दौरान पैसे की मांग करते हुए पति ने मेरे साथ मारपीट की। फिर कुछ समय बाद घर से कहीं को चले गए।

मामले की गहनता से तफ्तीश करने पर पुलिस को पता चला कि पिछले दो वर्ष से चांदनी सिंह का अपने पड़ोस में रहने वाले राजकुमार सिंह के साथ अवैध रिश्ता है। इस बीच 8 जुलाई को महिला ने अपने प्रेमी राजकुमार के साथ मिलकर पति निरंजन सिंह की हत्या कर देने की साजिश रच ली। मौका मिलने पर पत्नी चांदनी ने अपने घर में ही प्रेमी राजकुमार सिंह और उसके दो दोस्तों के साथ मिलकर 10 जुलाई की रात को सोए हुए पति निरंजन सिंह की गला दबाकर हत्या कर दी।

Tags:    

Similar News