महिलाओं ने नाबालिग लड़की को पटना में बेचा, अधेड़ ने बनाया हवस का शिकार

बिहार के भोजपुर जिले से शर्मिंदगी का मामला सामने आया है। यहां पहले तो पड़ोस में रहने वाली दो महिलाओं ने एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया। फिर महिलाओं ने पटना में अधेड़ से लड़की का सौदा कर दिया।;

Update: 2021-04-08 13:08 GMT

बिहार (Bihar) के भोजपुर (Bhojpur) जिले से सामने आए एक मामले ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। यह मामला ओपी थाना क्षेत्र के गजराजगंज गांव से सामने आया है। गांव निवासी दो महिलाओं (Two women) ने पहले तो अपने पड़ोस में रहने वाली एक नाबालिग लड़की को अगवा (Kidnapped minor girl) कर लिया। फिर दोनों महिला उक्त नाबालिग लड़की को घुमाने का बहाना बनाकर बिहार की राजधानी पटना (Patna) लेकर पहुंच गईं। पटना में दोनों ने एक अधेड़ पुरूष के साथ किशोरी का सौदा (Teenager deal) कर दिया। इसके बाद पूरा मामला पुलिस के पास पहुंचा। जिसके बाद पूरे मामले में पुलिस की ओर कड़ी कार्रवाई की गई।

भोजपुर पुलिस (Bhojpur Police) ने अगवा और नाबालिग लड़की से रेप (Minor girl raped) मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार इस वारदात के चलते अपहृत किशोरी के पिता ने दोनों महिलाओं के खिलाफ अपहरण समेत अन्य धाराओं में गजराजगंज थाने में केस दर्ज करवाया था। भोजपुर एसपी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त एक्शन लेने का आदेश दिए। आदेश के बाद पुलिस ने तुरंत मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी महिलाओं और अधेड़ शख्स को अपनी गिरफ्त में ले लिया। पुलिस ने फिर तीनों आरोपियो को कोर्ट में पेश किया। जहां से तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

पटना में किया गया नाबालिग लड़की का सौदा

पीड़ित नाबालिग लड़की के पिता ने शिकायत में आरोप लगाया है कि पड़ोस में रहने वाली ये दोनों महिलाएं किशोरी को उसकी मौसी के घर लेकर जाने का बहाना बनाकर अपने साथ ले गई थीं। लेकिन ये दोनों महिला उसकी मौसी के घर नहीं पहुंची। ये दोनों लड़की को पटना लेकर पहुंच गईं। जहां इन दोनों महिलाओं ने किशोरी को एक अधेड़ व्यक्ति को बेच दिया। वहीं पिता ने बताया कि नाबालिग पीड़िता की मौसी भोजपुर जिले के एक गांव में निवास करती हैं। पिता ने आरोपियों के खिलाफ उनकी बेटी को जबरन अपहरण करने और उसको बेच देने का आरोप लगाया है।

अधेड़ शख्स ने नाबालिग से जबरन बनाए शारीरिक संबंध

पीड़िता के पिता ने दोनों महिलाओं के खिलाफ उनकी नाबालिग बेटी की जबरन एक अधेड़ शख्स से शादी कराने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता ने शादी करने वाले शख्स के खिलाफ उनकी नाबालिग बेटी से जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप भी लगाया। मामला सामने आने पर भोजपुर पुलिस ने अपहृत किशोरी को बरामद कर लिया है। पुलिस दोनों महिलाओं समेत अधेड़ को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। वहीं भोजपुर पुलिस ने पीड़ित नाबालिग लड़की को आरा के सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए भेजा है।

Tags:    

Similar News