दुल्हन ने शादी से किया इनकार तो दूल्हे ने जबरन सिंदूर लगाने का किया प्रयास और फिर जो हुआ...
झारखंड के रांची में एक शादी कार्य में दहेज को बवाल हो गया। दूल्हे पक्ष ने दहेज की डिमांड की तो दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। जिसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।;
झारखंड(Jharkhand) के रांची में एक शादी कार्य में दहेज को बवाल हो गया। दूल्हे पक्ष ने दहेज की डिमांड की तो दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। जिसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। लड़की पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर(FIR) दर्ज कर ली है। पुलिस ममाले की जांच कर रही है।
काटा टोली से बारात आई थी। यहां केि महावीर चौक स्थित बैंक्वेट हॉल (Banquet hall) में शादी (Marriage) का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान सभी रस्मों की अदायगी की जा रही थी। दूल्हा जैसे ही वरमाला लेकर स्टेज पर पहुंचा। उसी दौरान दूल्हे के पिता ने लड़की वालों से 5 लाख और जूलरी की मांग कर दी। लड़की पक्ष का कहना है कि सगाई के दौरान दूल्हे को 2.51 लाख रुपये, चेन, एक स्कूटी, सोने की अंगूठी व अन्य सामान दिया था।
इस दौरान लड़की पक्ष के लोगों ने उन्हें पैसे और जूलरी देने से मना कर दिया। जिसके बाद दूल्हे के पिता ने शादी से मना कर दिया। जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। यहां तक की मारपीट तक की नौबत आ गई। बराती और घरातियों में कुर्सियां चली और बर्तन भी फेंके गए। इसी बीच दूल्हे ने दुल्हन को पकड़ लिया और सिंदूर लगाने का प्रयास किया। हालांकि, बाद में दुल्हन को वहां से हटा दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। उसके बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। बारात को बगैर दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा। कोतवाली थाने में लड़की पक्ष्र की तरफ से एफआईआर दर्ज कराई गई है।