Jharkhand Crime News: मंदिर में दर्शन के लिए आई नाबालिग के साथ गैंगरेप, दो गिरफ्तार और दो फरार
झारखंड से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां मंदिर में घूमने आई 15 वर्ष की लड़की के साथ चार लड़कों गैंगरेप किया है।;
Jharkhand Crime News: झारखंड से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां मंदिर में घूमने आई 15 वर्ष की लड़की के साथ चार लड़कों ने गैंगरेप किया है। बता दें कि यह लड़की अपने एक दोस्त के साथ मंदिर घूमने आई थी। इस दौरान लड़की शौचालय गई, तभी चार अज्ञात लड़के उसको उठाकर घसीटते हुए झाड़ियों में ले गए फिर उसका सामूहिक दुष्कर्म किया। बताया जा रहा कि जिन लड़कों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया, उससे पहले लड़की के दोस्त के साथ उनकी हाथापाई हुई थी। वहीं, लड़की धनबाद के गजलीटांड की निवासी है। जो अपने दोस्त आशीष कुमार दास के साथ मंदिर गई थी। आशीष कुमार लड़की के पास के ही गांव रामगढ़ का रहने वाला है।
इस संबंध में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद चार आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी के दो आरोपियों की पहचान कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों की पहचान बंटी कुमार सिंह और मिहिर सिंह के रूप में हुई है। दोनों आरोपी बेहराकुदर के रहने वाले हैं। पुलिस ने आगे बताया कि दोनों पर मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इस मामले को थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की गई। पुलिस ने रात में ही छापेमारी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पीड़िता को नजदीक के अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। थाना अध्यक्ष ने कहा कि नाबालिग की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।