कृषि विधेयक के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा की नारेबाजी, उपायुक्त कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन

कृषि विधेयक के खिलाफ देश के अलग-अलग राज्यों में किसानों और विपक्षों का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। इस बीच कृषि बिल के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थकों ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया।;

Update: 2020-09-29 15:08 GMT

कृषि विधेयक के खिलाफ देश के अलग-अलग राज्यों में किसानों और विपक्षों का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। इस बीच कृषि बिल के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थकों ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया।

राष्ट्रपति द्वारा कृषि विधेयक पर मुहर लगाने के बाद विपक्षों और किसानों में विरोध और भी ज्यादा तेज हो गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के सर्मथकों ने राज्य के सभी 24 जिलों में धरना प्रदर्शन कर रहा है। साथ ही झारखंड मुक्ति मोर्चा के सर्मथकों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि यह विधेयक किसानों के विरोध में हैं। सरकार को इस बिल को वापस लेना चाहिए। यह प्रदर्शन जिला झामुमो द्वारा जिलाध्यक्ष जुबेर अहमद के नेतृत्व में किया गया। पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त शशि रंजन को राष्ट्रपति को संबोधित कर चिठ्ठी सौंपा।

धरना में मौजूद जिलाध्यक्ष जुबेर अहमद ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि विधेयक किसानों के खिलाफ है। इस बिल से सिर्फ व्यापारियों और पूंजीपतियों को ही लाभ होगा। व्यापारियों और पूंजीपतियों को होने वाले लाभ के कारण किसानों को सही मूल्य नहीं मिले पाएगा।

उन्होंने कहा कि इस बिल को हम झारखंड में लागू होने नहीं देंगे। इसके लिए हमारी पार्टी सड़क से सदन तक की लड़ाई लड़ेंगे। बताया जा रहा है कि धरना देने के दौरान उपाध्यक्ष मकसूद अंसारी, उपाध्यक्ष मगन मंजीत तिड़ू, जिला सचिव गुलशन सिंह मुंडा, मोजिर अंसारी मौजूद रहें।

इसके अलावा सुदीप गुड़िया, सुशील पहान, अर्जुन मुंडा, उषा धान, सीता नाग, फुलमनी तिड़ू, विनीता संगा, हेमंत तोपनो, शंकर सिंह मुंडा, सचिव महेंद्र सिंह मुंडा, सोमा तिड़ू, दुबराज मुंडा, महादेव मुंडा, जोनसन होरो, पोसेया संगा, मंगल होरो, अमरजन मुंडू, लक्ष्मी गुप्ता और रूपेश कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Tags:    

Similar News