Jharkhand कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी, 2024 चुनाव को लेकर बन रही रणनीति

2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव (Parliamentry Election) और विधानसभा चुनाव (Assembly election) को देखते हुए झारखंड मंत्रिमंडल (Jharkhand Cabinet) में बदलाव किए जाने की तैयारी है। इसके परिणामस्वरूप कांग्रेस के मंत्री और विधायक रांची (Ranchi) से दिल्ली (Delhi) की दौड़ लगा रहे हैं।;

Update: 2023-06-08 13:20 GMT

Loksabha Election 2024: अगल साल होने वाले लोकसभा चुनाव (Parliamentry Election) को देखते हुए झारखंड मंत्रिमंडल (Jharkhand Cabinet) में बदलाव किया जाने की तैयारी है। झामुमो (JMM) कोटे से शिक्षा मंत्री रहे जगरनाथ महतो के निधन के बाद प्रदेश की डुमरी (Dumri) सीट पर उपचुनाव होना है। उससे पहले किसी एक विधायक को मंत्री बनाया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस भी अपने मंत्रियों को बदलने की तैयारी में है। कांग्रेस (Congress) का शीर्ष नेतृत्व 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव (Assembly Election) को देखते हुए यह विचार किया है। इसके परिणामस्वरूप कांग्रेस के मंत्री और विधायक दिल्ली हाईकमान के पास डेरा डाले हुए हैं।

रांची से दिल्ली की दौड़ लगा रहे कांग्रेस के मंत्री और विधायक

गौरतलब है कि कांग्रेस के दिग्गज नेता और प्रदेश सरकार में मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव (Dr. Rameshwar Oraon) पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) से मिल कर आ चुके हैं। आने वाले दिनों में पार्टी के दूसर विधायक भी रांची से दिल्ली की दौड़ लगा सकते हैं। हाईकमान से मिलकर सभी अपने पक्ष में गोलबंदी करना चाहते हैं। कांग्रेस कोटे से मंत्रियों के फेरबदल पर मंत्रिमंडल में उन्हें शामिल किया जा सकें, इसके लिए वे अपना दावा पेश कर रहे हैं। कांग्रेस के कई विधायक पार्टी के झारखंड प्रभारी अविनाश पाण्डेय से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात कर रहे हैं। कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, विधायक दीपिका पाण्डेय, अंबा प्रसाद, पूर्व विधायक ममता देवी ने जहां प्रभारी अविनाश पाण्डेय (Avinash Pandey) से मुलाकात की है, वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता बंधु तिर्की (Bandhu Tirkey) राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे से मिल चुके हैं।

मंत्रियों के काम से असंतुष्ट है क्षेत्र की जनता

झारखंड सरकार में कांग्रेस कोटे से 4 मंत्री हैं, जिनमें से अधिकतर मंत्रियों की कुर्सी असुरक्षित मानी जा रही है। जब से कांग्रेस नेतृत्व की तरफ से मंत्रिमंडल में बदलाव की बात चली है, कई विधायक मंत्री पद पाने के लिए हाईकमान के पास दौड़ लगा रहे हैं। पिछले महीने कांग्रेस प्रभारी अविनाश पाण्डेय ने प्रदेश के सभी जिलों का दौरा किया था। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने मंत्रियों द्वारा काम नहीं करने की शिकायत की थी।

Also read- Babulal Marandi का CM हेमंत पर तंज, कहा- रामभक्तों पर कहर बरपा रही सरकार

उत्तरी छोटानागपुर से कांग्रेस का एक भी मंत्री नहीं

कांग्रेस कोटे के मंत्रियों में फेरबदल होने पर पार्टी की महिला विधायकों को मौका मिल सकता है। इसमें दीपिका पाण्डेय सिंह, अंबा प्रसाद, पूर्णिमा सिंह और शिल्पी नेहा तिर्की शामिल हैं। वर्तमान में संथाल परगना (Santhal Pargana) प्रमंडल से कांग्रेस के 2 मंत्री हैं, जबकि उत्तरी छोटानागपुर (North Chhotanagpur) से कांग्रेस का एक भी मंत्री नहीं है। ऐसे में संथाल परगना से एक मंत्री हटाए जाते हैं, तो दीपिका पाण्डेय को मौका मिलने की संभावना है। अगर उत्तरी छोटानागपुर को प्रतिनिधित्व दिया गया तो अंबा प्रसाद और पूर्णिमा नीरज सिंह इसकी प्रबल दावेदार हो सकती हैं। जबकि दक्षिणी छोटानागपुर (South Chotanagpur) से शिल्पी नेहा तिर्की का दावा मजबूत दिखाई दे रहा है।

Also read- अध्यादेश पर केजरीवाल को स्टालिन के बाद CM सोरेन से मिला समर्थन, कहा- लोकतंत्र बचना चाहिए

Tags:    

Similar News