LokSabha Elections 2019 : आम आदमी पार्टी का घोषणा पत्र जारी, केजरीवाल बोले- BJP को छोड़ किसी को भी दे देंगे समर्थन

LokSabha Elections 2019 : आम आदमी पार्टी का घोषणा पत्र जारी हो गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आप का घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि हम दिल्ली को पूर्ण राज्य दिलाएंगे।;

Update: 2019-04-25 06:46 GMT

Lok Sabha Elections 2019 : Aap Manifesto 2019 आप का घोषणा पत्र )आम आदमी पार्टी का घोषणा पत्र जारी हो गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आप का घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि हम दिल्ली को पूर्ण राज्य दिलाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली पूर्णराज्य बनेगी, तो पुलिस जनता के प्रति accountable होगी, जिससे महिलाएं सुरक्षित होंगी। दिल्ली के लोगों के साथ 2nd क्लास सिटीजन की तरह बर्ताव किया जा रहा है। 2019 का चुनाव, भारत के जनतंत्र को बचाने का चुनाव है, देश के संविधान को बचाने का चुनाव है।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली पूर्णराज्य बनेगी तो यहां के 85% बच्चों को कॉलेजों में एडमिशन मिल पायेगा। सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का कर पाएंगे। दिल्ली पूर्णराज्य बनेगी तो MCD सरकार के अंदर आएगी फिर दिल्ली और भी साफ बनेगी। हम कुछ भी करेंगे, दिल्ली को पूर्णराज्य बनाकर रहेंगे।

अगर दिल्ली पूर्ण राज्य बनेगी, तो जनता की मेहनत की कमाई वापस और भी बेहतर तरीके से राज्य के विकास में लगाई जा सकेगी। दिल्ली पूर्णराज्य होती, तो हमारा जनलोकपाल बिल पास हो गया होता। हमारे मेनिफेस्टो से जनता यह जान सकेगी की कैसे अन्य देशों की राजधानियों को भी पूर्णराज्य का दर्जा मिला हुआ है और सारे अधिकार वहां की चुनी हुई सरकार के पास है।

आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर भारत को तोड़ने के पाकिस्तानी एजेंडे पर काम करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि देश को हिंदू मुसलमान से लड़ाने की पाकिस्तान की कोशिश अब भाजपा पूरा कर रही है। केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को आप का घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि यह लोकसभा चुनाव, देश को तोड़ने से बचाने के लिए हो रही कोशिशों का चुनाव है।

उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दस अप्रैल को अपने एक ट्वीट में कहा था कि हम देश से सभी घुसपैठियों को भगा देंगे, हिंदू, सिख और बौद्ध को छोड़कर। इसका मतलब भाजपा मुसलमसनों, ईसाइयों, जैनियों, पारसियों और अन्य सभी धर्मों को घुसपैठिया मानती है। उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि भाजपा की योजना दोबारा सत्ता में आने पर हिंदू, सिख और बौद्ध को छोड़कर अन्य धर्मों को देश से बाहर कर देने की है।

उन्होंने इसे भाजपा का एक लाइन का घोषणापत्र बताते हुये कहा कि मैं अमित शाह जी से पूछना चाहता हूं कि क्या यह संभव है और वह देश को बतायें कि आखिर उनकी क्या योजना है। केजरीवाल ने कहा कि 2019 का चुनाव प्रधानमंत्री बनाने के लिए नहीं बल्कि देश को बचाने के लिए भाजपा के इस एक लाइन के घोषणापत्र को हराने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भी यही चाहता है कि भारत में विभिन्न धर्मों के लोग आपस में लड़ें और देश अंदर से टूट जाये।

केजरीवाल ने कहा कि आज भाजपा पाकिस्तान के एजेंडे को पूरा कर रही है। इसलिये आप का एजेंडा किसी भी तरह से भाजपा और मोदी शाह की जोड़ी को केन्द्र में सरकार बनाने से रोकना है और इसके लिये हम हर संभव कोशिश करेंगे, यही आप का एकमात्र घोषणापत्र है। उन्होने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों के मद्देनजर चुनाव के बाद किसी भी दल को पूर्ण बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है।

ऐसे में आप, भाजपा से इतर ऐसे किसी भी दल को सरकार बनाने में मदद करेगी जो देश के संविधान और धर्मनिरपेक्षता में यकीन करता हो। ऐसे दल को समर्थन देते वक्त आप की अपेक्षा होगी कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की दिल्ली की 70 साल पुरानी मांग पूरी की जाये।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News