अष्टान्हिका पर्व : दिगम्बर जैन मंदिर में हुए सिद्ध चक्र महामण्डल विधान में चढ़ाए गए 1024 अर्घ, कल हवन

Update: 2023-03-06 12:23 GMT

रायपुर। दिगम्बर जैन मंदिर पंचायत ट्रस्ट मालवीय रोड (बड़ा मंदिर) मंदिर में अष्टान्हिका पर्व के अवसर पर विश्व में सुख शांति समृद्धि और आरोग्य बना रहे इसके लिए श्री विद्यासागर हाल में श्री सिद्ध चक्र महामण्डल विधान का आयोजन 27 फरवरी से 7 मार्च तक किया गया है। श्री दिगम्बर जैन मंदिर पंचायत ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय जैन और उपाध्यक्ष श्रेयश जैन ने बताया कि विश्व में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य बना रहे इसके लिए श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान का आयोजन किया गया है। इसमें 6 मार्च को सर्वप्रथम श्री जी की अभिषेक शांति धारा आरती की गई। इसके बाद विधान में कुल 1024 अर्घ चढ़ाए गए। विधान में शामिल समाज के धर्म प्रेमी बंधुओं में विधान के आयोजन होने से काफी हर्ष उल्लास बना हुआ है। मंगलवार को विधान के अंतिम दिन श्री सिद्ध चक्र महामंडल हवन का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक दिवस विधान के बाद समाज जन के भोजन की व्यवस्था श्री दिगम्बर जैन मंदिर पंचायत ट्रस्ट मालवीय रोड की ओर से रखी गई है। आज के विधान में प्रमुख रूप से डॉ. देवकुमार जैन (मैनेजिग ट्रस्ट्री), राजेश रज्जन जैन (सचिव), विजय जैन (उपाध्यक्ष), सुरेश मोदी, संजय जैन (सतना), अजित जैन (पारस हैंडलूम), प्रवीण जैन (मामा), रवि जैन (कुम्हारी), रमेश जैन (वीतराग), दिलीप जैन (गुढ़ियारी), सुजीत जैन, समित जैन, मनोज जैन, प्रणीत जैन, विवेक जैन, राकेश जैन और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं। 

Delete Edit


Tags:    

Similar News