जम्मू कश्मीर समेत पूरे भारत में मनाया जा रहा ईद का त्योहार, पीएम मोदी से लेकर इन नेताओं ने दी बधाई

बकरीद ईद दुनिया भर में मुसलमानों द्वारा मनाए जाने वाला सबसे पवित्र त्योहारों में से एक है। ईद-उल-अजहा के रूप में भी जाना जाता है।;

Update: 2019-08-12 02:32 GMT

बकरीद ईद (Bakrid Eid) दुनिया भर में मुसलमानों (Muslim) द्वारा मनाए जाने वाला सबसे पवित्र त्योहारों में से एक है। ईद-उल-अजहा के रूप में भी जाना जाता है। यह त्योहार 12 अगस्त आज मनाया जा रहा है। इस दिन बकरे की कुर्बानी दी जाती है। इसे बलिदान का त्योहार के रूप में भी मनाया जाता है क्योंकि यह पैगंबर इब्राहिम की अपने समर्पण और अल्लाह के प्रति समर्पण दिखाने के लिए बलिदान करने की इच्छा को याद करता है।कुरान और इस्लामिक परंपराओं के अनुसार, अल्लाह के आदेश पर अपने इकलौते बेटे पैगंबर इस्माइल को बलिदान करने के लिए दो बार आदेश देकर पैगंबर इब्राहिम की परीक्षण ली थी। बकरीद पर बकरे से तीन हिस्से किये जाते हैं।  एक घर के लिए, एक रिश्तेदारों के लिए और एक गरीबों के लिए। ईद-अल-अजहा या ईदुल अजहा की तारीख हर साल इस्लामी चंद्र कैलेंडर के कारण बदलती रहती है। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Live Updates
2019-08-12 05:39 GMT

राष्ट्रपति कोविंद, पीएम मोदी ने ईद अल-अजहा पर देशवासियों को दी बधाई 


2019-08-12 05:38 GMT

ईद उल अजहा के मौके पर महाराष्ट्र के शिरोली, कोल्हापुर में मस्जिद के बाहर नमाज अदा करते हुए निकलते लोग  



2019-08-12 05:37 GMT

लखनऊ में ईद के मौके पर ऐशबाग ईदगाह में लोग नमाज अदा करके बाहर निलते हुए 


2019-08-12 05:02 GMT

महाराष्ट्र के कोल्लाहपुर में भारी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की 


2019-08-12 05:02 GMT

श्रीनगर में नमाज अदा करके मस्जिद से बाहर निकलते लोग


2019-08-12 04:56 GMT

श्रीनगर में ईद उल अजहा के मौके पर मोहल्ला मस्जिदों में सुबह ईद की नमाज अदा की। लोगों के बड़े समूहों को इकट्ठा होने की अनुमति नहीं है, वहीं यातायात पर प्रतिबंध भी लगाया गया 


2019-08-12 04:53 GMT

तेलंगाना में बकरीद के मौके पर लोगों ने मस्जिद में अदा की नमाज 


2019-08-12 04:11 GMT

जम्मू में भारी सुरक्षा के बीच अदा की गई नमाज 


2019-08-12 04:10 GMT

दिल्ली में पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ईद के मौके पर नमाज अदा करने के लिए संसद मार्ग पर जामा मस्जिद पहुंचे 


2019-08-12 03:22 GMT

बिहार के पटना में लोगों ने ईद के मौके पर अजा की नमाज 


Tags:    

Similar News