बाढ़ प्रभावित इलाके का कर्नाटक सीएम ने किया दौरा, अब तक 61 लोगों की गई जान, केरल के 9 जिलों में रेड अलर्ट

देश में मॉनसून का कहर अभी भई जारी है। केरल से लेकर कर्नाटक, महाराष्ट्र, असम, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और भारत के पूर्वी हिस्से में बारिश का कहर जारी है। केरल में बीती रात जमकर बारिश हुई।;

Update: 2019-08-09 05:31 GMT

देश में मॉनसून का कहर अभी भई जारी है। केरल से लेकर कर्नाटक, महाराष्ट्र, असम, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और भारत के पूर्वी हिस्से में बारिश का कहर जारी है। केरल में बीती रात जमकर बारिश हुई। वहां बाढ़ से कम से कम 14 लोगों की जान चली गई है और 10 हजार लोगों का रेस्क्यू किया गया। केरल में चार जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आज सुबह वायनाड, इडुक्की, मलप्पुरम और कोझीकोड के लिए रेड अलर्ट जारी किया। इसके अलावा अन्य राज्यों में भी बाढ़ का कहर जारी है। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Live Updates
2019-08-09 09:56 GMT

महाराष्ट्र में एनडीआरएफ की टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी 


2019-08-09 09:03 GMT

महाराष्ट्र, केरल और कर्नाटक में बाढ़ प्रभावित इलाकों में एनडीआरएफ की टीम लगातार काम कर रही हैं...


2019-08-09 09:02 GMT

केरल में मौसम विभाग ने राज्य के 9 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसमें एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझीकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। 


2019-08-09 09:01 GMT

करेनाटक पहुंचे केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने किया बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा... 


2019-08-09 08:32 GMT

कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया 


2019-08-09 08:29 GMT

मध्य प्रदेश के शाजापुर में मक्सी-गुना रेलवे अंडर-ब्रिज में तेज बारिश की वजह से भरा पानी 


2019-08-09 08:28 GMT

केरल के वायनाड में बाढ़ से मरने वाले 6 लोगों के शव बरामद हुए हैं। 


2019-08-09 07:16 GMT

केरल, कर्नाटक, गुजरात और महाराष्ट्र में बाढ़ की स्थिति को लेकर गृह मंत्रालय में हाई लेवल बैठक जारी। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय एनडीआरएफ महानिदेशक, आपदा विभाग के अधिकारियों, वायु सेना और सेना के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रहे हैं। सरकार हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। 


2019-08-09 06:01 GMT

कर्नाटक सीएम बीएस येदियुरप्पा ने बाढ़ प्रभावित पीड़ितों से की मुलाकात 


2019-08-09 05:59 GMT

केरल के वायनाड में भूस्खलन से वायनाड के मेप्पडी के पास पुथुमाला से आज 60 लोगों को एनडीआरएफ की टीम के द्वारा बचाया गया। 


Tags:    

Similar News