Mars Transit 2019 : मंगल का राशि परिवर्तन, प्रकोप से बचने के लिए जानें राशि के अनुसार उपाय

By - deepaksingh |6 May 2019 4:16 PM IST
मंगल ग्रह का गोचर 7 मई 2019 यानी मंगलवार के दिन सुबह 7:03 बजे वृष राशि से मिथुन राशि में हो रहा है और 22 जून 2019 यानी शनिवार को रात 11:21 तक इसी राशि में स्थित रहेंगें। वैदिक ज्योतिष के अनुसार मंगल एक शक्तिशाली ग्रह है। मंगल ग्रह ऊर्जा, शक्ति एवं पराक्रम का कारक माना जाता है। जातक की कुंडली में मंगल साहस और दृढ़ संकल्प को प्रदर्शित करता है। मंगल के शुभ प्रभावों से व्यक्ति साहसी और वीर होने के साथ-साथ पराक्रमी भी होता है। वहीं मंगल की कमजोर स्थिति इंसान के आत्मविश्वास को कमजोर करती है।लेकिन अगर आप मंगल के लिए कुछ उपाय करते हैं तो मंगल की यह चाल आपका कुछ नही बिगाड़ पाएगी । बुध का मिथुन राशि में गोचर करने पर 12 राशियों के लिए उपाय आइए जानते हैं...
कन्या राशि के उपाय
मंगल का गोचर कर्म भाव यानि आपके दशम भाव में होगा। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों के लिए यह गोचर बहुत लाभदायक रहेगा। इस राशि के कई जातकों के करियर में इस दौरान उछाल देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारों में वृद्धि हो सकती है। जो जातक अब तक बेरोज़गार हैं उन्हें जॉब मिल सकती है। हालांकि इस दौरान आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है नहीं तो कोई आपके खिलाफ साज़िश कर सकता है।मंगल के शुभ फल प्राप्त करने के लिए विष्णु सहस्त्रनाम स्त्रोत का जप करें।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS