01 july 2022 राशिफल: आज कौनसी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें शुक्रवार का राशिफल (Today Horoscope)

  • राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
  • जानें, आज आपको क्या मिलने वाला है।
;

Update: 2022-06-30 09:45 GMT

01 july 2022: आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और शुक्रवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन तो आइए जानते हैं आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है।

01 जुलाई 2022 पंचांग

नक्षत्र : पुष्य, आश्लेषा

करण: कौलव, तैतिल, गर

योग : व्याघात, हर्षण

सूर्योदय : 05:27 AM

सूर्यास्त : 07:23 PM

मेष

आय में कमी रह सकती है। घर-बाहर असहयोग व अशांति का वातावरण रहेगा।  ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च होगा। 

शुभ अंक : 01

शुभ रंग  : गुलाबी

उपाय: माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं। 

वृषभ

लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार के लोग अनुकूल व्यवहार करेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। नए लोगों से संपर्क होगा।  आरोग्य रहेगा। चिंता में कमी होगी। 

शुभ अंक : 07

शुभ रंग : आसमानी

उपाय: गऊ माता की सेवा करें।

मिथुन

चोट व दुर्घटना से बचें। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस होगी। विवाद से बचें। धन प्राप्ति होगी। प्रमाद न करें।

शुभ अंक : 02

शुभ रंग : नीला

उपाय  : गणपति का ध्यान करें।

कर्क

प्रसन्नता का माहौल रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। सफलता के साधन जुटेंगे। जोखिम न उठाएं।

शुभ अंक : 08

शुभ रंग : हरा

उपाय: जरुरतमंदों को अन्न का दान करें।

सिंह

नौकरी में सुकून रहेगा। जल्दबाजी में कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। कानूनी अड़चन आ सकती है। विवाद न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। 

शुभ अंक: 09

शुभ रंग : नीला

उपाय : कुत्ते को भरपेट रोटी और दूध पिलाएं।

कन्या

कामों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जीवनसाथी से सामंजस्य बैठाएं। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। 

शुभ अंक : 07

शुभ रंग : पीला

उपाय : मां भगवती की पूजा करें।

तुला

व्यवसाय में लाभ होगा। सफलता प्राप्त होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। काम में लगन तथा उत्साह बने रहेंगे।

शुभ अंक : 02

शुभ रंग : लाल

उपाय : तुलसी की जड़ में पानी दें।

वृश्चिक

 व्यापार से संतुष्टि रहेगी। संतान की चिंता रहेगी। प्रतिद्वंद्वी तथा शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। 

शुभ अंक : 05

शुभ रंग : आसमानी

उपाय : हनुमान जी को लाल फूल अर्पित करें।

धनु 

उन्नति के समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं, लाभ होगा।

शुभ अंक : 06

शुभ रंग : हरा

उपाय:  भोजन दान करें।

मकर

चिंता तथा तनाव रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। लाभ होगा।

शुभ अंक : 09

शुभ रंग :  काला

उपाय: मां काली को पान चढ़ाएं।

कुंभ

काम में मन लगेगा। शेयर मार्केट में लाभ रहेगा। नौकरी में सुविधाएं बढ़ सकती हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धन प्राप्ति सुगमता से होगी।

शुभ अंक : 04

शुभ रंग : स्लेटी

उपाय:  गाय को हरी घास खिलाएं। 

मीन

लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। यात्रा की योजना बनेगी। घर-बाहर कुछ तनाव रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

शुभ अंक : 06

शुभ रंग : नारंगी

उपाय:  माता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें। 

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags:    

Similar News