03 November 2021 राशिफल: बुधवार का राशिफल (today Horoscope)

  • राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
  • आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक
;

Update: 2021-11-02 10:47 GMT

03 November 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और बुधवार है। तथा आज नरक चतुर्दशी का पर्व है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। 

03 नवंबर 2021 पंचांग

नक्षत्र: हस्त, चित्रा

योग:विष्कुंभ, प्रीति

करण: वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पद

सूर्योदय : 06:38 AM

सूर्यास्त : 05:30 PM

ये भी पढ़ें :03 November 2021 चौघड़िया : आज का चौघड़िया मुहूर्त, जानें बुधवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल (Today's Choghadiya)

मेष

आज आप सुंदर और मंहगी चीजों के प्रति आकर्षित रहेंगे और उसके लिए प्रयास करेंगे। यदि मन में कोई बड़ा विचार चल रहा है तो उसे व्यवहारिक स्तर पर उतारना चाहिए। जो लोग काम और जिम्मेदारी से घिरे हुए हैं बदलाव के लिए पार्टी का आयोजन करेंगे। दिमाग उर्जावान और तिक्ष्ण काम करे इसके लिए उसे अनवरत काम पर लगाए रखेंगे।

शुभ अंक : 1

शुभ रंग : मजेंटा

वृषभ

आमदनी का नया जरिया आपके सामने आने का लाभ उठा सकते हैं। कुछ लोग अपने घर की संरचना में परिवर्तन लाने का प्लान कर सकते हैं। काम समय पर पूरा हो जाए इसके लिए संतुलित और फोकस रहना होगा।

शुभ अंक : 2

शुभ रंग : लाइट ग्रे

मिथुन

आज आप उर्जा से भरे रहेंगे, कलात्मक और बड़े विचारों से सबको चौंका सकते हैं। वित्तीय स्तर पर कोई निर्णय लेने से पहले गहनता से विचार करें,सही जगह निवेश कर पाएंगे। प्रोफेशनल स्तर पर आज कोई कठिन निर्णय लेने की जरुरत पड़ सकती है,सब ठीक रहेगा। सेहत के स्तर पर अब आपको कोई परेशानी नहीं रहेगी, राहत की सांस ले सकते हैं।

शुभ अंक : 17

शुभ रंग : ब्राउन

कर्क

आज आपके सामने शानदार अवसर आने वाले हैं ,इसका लाभ लेने के लिए तैयार रहें। भाग्य की और से दिया गया कोई भी अवसर आप हाथ से जाने नहीं दे सकते, सजग रहें। आज आपकी प्राथमिकता अपने टास्क को आर्गेनाइज और प्लान करना हो सकता है।

शुभ अंक : 9

शुभ रंग : लेमन

सिंह

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने की उम्मीद है, भरोसा रखें। आप में से कुछ लोगों को अपनी आमदनी बढाने का साधन मिल सकता है। जीवन के प्रति संतुष्ट और अच्छे विचार से भरे रहेंगे, उर्जावान महसूस कर सकते हैं। किसी की आकर्षक छवि आपके दिलो दिमाग पर हावी हो जाने की संभावना है।

शुभ अंक : 15

शुभ रंग : बैंगनी

कन्या

आज आपका दिन मिला जुला रहने वाला है,संतोषजनक परिणाम मिल सकता है। आपके सहकर्मी बॉस या दोस्त आने वाले समय में बहुत बड़े सपोर्ट साबित होने वाले हैं। करीबी या प्रिय लोगों के साथ समय गुजारने का अवसर मिलने वाला है,रोमांचक दिन रहेगा।

शुभ अंक : 5

शुभ रंग : सी ग्रीन

तुला

आज आप अपने प्यार के साथ रोमांटिक दिन बिताने की अपेक्षा रख सकते हैं। अपकी कठिन मेहनत और अनवरत प्रयास से वित्तीय स्तर पर तरक्की मिलेगी। परिवार के लोगों का मूड आज पार्टी का रहेगा, उसका हिस्सा बनना पड़ सकता है।

शुभ अंक : 3

शुभ रंग : मजेंटा

वृश्चिक

आपके आस पास जो कुछ भी हो रहा है उसे लेकर सकारात्मक नजरिया रखें। बातचीत से प्रॉपर्टी या निवेश में अपने मनोनुकूल पैसा लगाने के लिए माहौल बना पाएंगे। किसी गैरजरुरी काम में अपनी उर्जा और समय लगाना आपके लिए उचित नहीं होगा।

शुभ अंक : 3

शुभ रंग : रोज

धनु 

आज का दिन आज आपके अनुकूल रहने वाला है, अपेक्षित सफलता मिलेगी। आज परिवार के लोगों के साथ रोमांचक दिन बिताने का अवसर मिलने वाला है। किसी सामान्य शारीरिक समस्या से निपटने के लिए घरेलू नुस्खा कारगर रहेगा।

शुभ अंक : 1

शुभ रंग : मजेंटा

मकर

आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा,मक्ष्य के प्रति अग्रसर रहेंगे। वित्तीय स्तर पर कोई निर्णय लेते समय बारिकी से विचार करना चाहिए। परिवारिक स्तर पर मिली कोई खुशखबरी आपको उर्जा से भर सकती है।

शुभ अंक : 18

शुभ रंग : लेमन

कुंभ

आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा,कई महत्वपूर्ण निर्णय एक साथ लेने होंगे। कमीशन पर काम करने वालों के लिए आज का दिन शानदार साबित हो सकता है। आप अपने पेरेंट्स को सरप्राइज करने के लिए कोई नायाब तरीका निकालने वाले हैं। आज खुद को रिलेक्स रखने के लिए बॉडी मसाज या अच्छी किताब का सहारा लेंगे।

शुभ अंक : 7

शुभ रंग : क्रीम

मीन

आज आपके कठोर शब्द किसी का दिल दुखा सकते हैं , गुस्से पर नियंत्रण रखें। प्रोफेशनल स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी दी जाने वाली है, कठिन मेहनत करना होगा। आपके कलात्मक दिमाग में घर की विशेष साज सज्जा का विचार आने वाला है।

शुभ अंक : 17

शुभ रंग : ब्राउन

टिप्स

  • पैसे को बीज की तरह एक जार में भरें और अपनी रसोई के बाहर जमीन में गाड़ दें। यह 'पैसा बीज का रोपण आपकी आमदनी को बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित होगा।
  • अपने कार्यालय या कार्यक्षेत्र में लगे लैंपशेड पर पड़े धूल को साफ कर दें। इससे सकारात्मक ऊर्जा का फैलाव होता है और आर्थिक स्थिति में उन्नति होती है।
  • आप अपने बैठक कक्ष में विंडचाइम लगाएं। घुमती हुई वस्तु पर ची आकर्षित होता है और उसे पूरे घर में फैलाती है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags:    

Similar News