04 August 2022 राशिफल: आज कौन सी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें गुरुवार का राशिफल (Today Horoscope)
- राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
- जानें, आज आपको क्या मिलने वाला है।
;
04 August 2022: आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन सावन माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और गुरुवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन तो आइए जानते हैं आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज सावन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है।
आज का पंचांग
नक्षत्र : चित्रा, स्वाति
करण: गर, वणिज, विष्टि
योग : साध्य, शुभ
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय : 05:44 AM
सूर्यास्त : 07:10 PM
चन्द्रोदय : 11:33 AM, 04 अगस्त
चन्द्रास्त : 11:19 PM, 04 अगस्त
मेष
रोजगार मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अचानक लाभ होगा। जीवनसाथी में दिलचस्पी लेंगे। धन संबंधी कार्यों में विलंब से चिंता हो सकती है। लाभदायक समाचार मिलेंगे।
शुभ अंक : 03
शुभ रंग : पिंक
उपाय: ईष्टदेव का ध्यान कर घर से निकलें।
वृषभ
आत्मसम्मान बढ़ेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी से मधुरता से पेश आएं। व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दूसरों के विश्वास में न आएं।
शुभ अंक : 05
शुभ रंग : पीच
उपाय: घर के मुख्यद्वार पर सरसों के तेल का दीया जलाएं।
मिथुन
फालतू के खर्च बढ़ेंगे। आवास संबंधी समस्या का समाधान होगा। आवेश में नहीं आएं। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति बढ़ेगी। व्यापार अच्छा रहेगा। जीवन में प्रेम बढ़ेगा।
शुभ अंक : 03
शुभ रंग : हरा
उपाय : श्रीहरि और मां लक्ष्मी का ध्यान करें।
कर्क
आय बढ़ेगी। भोग-विलास में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। स्थायी संपत्ति के मामले उलझेंगे। कार्य में मित्रों की मदद मिलेगी। आर्थिक मनोबल बढ़ेगा।
शुभ अंक : 09
शुभ रंग : गुलाबी
उपाय: नारायण कवच का पाठ करें।
सिंह
व्यवसाय ठीक चलेगा। थकान रहेगी। परिवार एवं समाज में आपके कामों को महत्व एवं सम्मान प्राप्त हो सकेगा। वाणी पर संयम आवश्यक है।
शुभ अंक: 03
शुभ रंग : बैंगनी
उपाय : पीपल की पूजा करें और वहां दीया जलाएं।
कन्या
सुख के साधन जुटेंगे। रुका हुआ धन मिलेगा। अधूरे काम होने पर उत्साह बढ़ेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है।
शुभ अंक : 07
शुभ रंग : पीच
उपाय : शनिदेव का ध्यान करें और शनिमंदिर में दीया जलाएं।
तुला
धनार्जन होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। परिवार से संबंध घनिष्ठ होंगे। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें।
शुभ अंक : 03
शुभ रंग : हरा
उपाय : गुरुवार का व्रत रखें और देवगुरु बृहस्पतिदेव की पूजा करें।
वृश्चिक
भागदौड़, बाधाओं व सतर्कता के बाद सफलता मिलेगी और धनार्जन होगा।। पारिवारिक सुख, संतोष बढ़ेगा। उपहार मिलने के योग हैं। अधिक व्यय न करें।
शुभ अंक : 03
शुभ रंग : सफेद
उपाय : सूर्यनारायण का ध्यान करते हुए आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें।
धनु
कानूनी बाधा दूर होगी। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। दांपत्य जीवन में गलतफहमी आ सकती है। कार्य में भागीदार सहयोग करेंगे। विकास की योजनाएं बनेंगी।
शुभ अंक : 03
शुभ रंग : लेमन
उपाय: जरुरतमंद व्यक्ति को हरी चीज का दान करें।
मकर
बेरोजगारी दूर होगी। आपका सामाजिक क्षेत्र बढ़ेगा। लाभदायक सौदे होंगे। कारोबारी लोगों को विपरीत परिस्थितियों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से आर्थिक मतभेद हो सकते हैं।
शुभ अंक : 06
शुभ रंग : आसमानी
उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें।
कुंभ
धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी नए कार्य में भाग लेने के योग हैं। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। व्यापार में भागीदार सहयोग करेंगे।
शुभ अंक : 05
शुभ रंग : नीला
उपाय: राम नाम का जाप करें।
मीन
स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। नौकरी में उन्नति के योग हैं। अचानक यात्रा के भी अच्छे फल मिलेंगे। आमदनी में वृद्धि होगी। प्रसिद्धि एवं सम्मान में इजाफा होगा।
शुभ अंक : 09
शुभ रंग : महरूम
उपाय: हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)