04 November 2021 राशिफल: बृहस्पतिवार का राशिफल (today Horoscope)

  • राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
  • आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक
;

Update: 2021-11-03 10:43 GMT

04 November 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और बृहस्पतिवार है। तथा आज दीपावली का पर्व है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। 

04 नवंबर 2021 पंचांग

नक्षत्र: चित्रा, स्वाति, विशाखा

योग: प्रीति, आयुष्मान

करण: चतुष्पद, नाग, किस्तुघन

सूर्योदय : 06:39 AM

सूर्यास्त : 05:29 PM

ये भी पढ़ें :03 November 2021 चौघड़िया : आज का चौघड़िया मुहूर्त, जानें बुधवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल (Today's Choghadiya)

मेष

आज अपनी प्रतिभा को निखारने और कुछ नया करने का भरपूर अवसर मिलेगा। परिवार में शांति कायम रहे इसके लिए आपको समझादारी से काम ले सकते हैं। कोई भी व्यस्तता आपको अपनी दिनचर्या का पालन करने से रोक नहीं सकती है।

शुभ अंक : 11

शुभ रंग : पिंक

वृषभ

आज आपको कोई आकर्षक और दुर्लभ अवसर मिलने की संभावना है। किसी टारगेट को समय से पहले ही पूरा कर बॉस को प्रभावित कर सकते हैं। सेहत के प्रति सजग रह कर आप बेवजह होने वाली परेशानी से बचे रहेंगे।

शुभ अंक : 17

शुभ रंग : हरा

मिथुन

कहीं रुका हुआ बड़ा पेमेंट मिल जाने से आज आप राहत की सांस ले सकते हैं। आपके घर आज कोई आयोजन रखे जाने की संभावना है,रिश्तेदारों को बुला सकते हैं। मौसम की वजह से आपको सेहत में उतार चढाव लगा रहेगा,अपना ख्याल रखें।

शुभ अंक : 2

शुभ रंग : क्रीम

कर्क

अपने दिमाग में आए शानदार आइडिया को व्यवहार में लाने का विचार करेंगे। परिवार में उत्साहपूर्ण माहौल रहेगा, सबके साथ रोमांचक समय व्यतीत करने वाले हैं। अच्छी सेहत का आनंद ले सकेंगे,किसी तरह की चिंता करने जैसी कोई बात नहीं रहेगी।

शुभ अंक : 18

शुभ रंग : गोल्डेन ब्राउन

सिंह

दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाना आपको रोमांच और ताजगी का एहसास कराने वाला है। बढी हुए जिम्मेदारी को आप अपनी क्षमता के लिहाज से शानदार तरीके से निभा पाएंगे। कोई छोटी सी समस्या जिसने लंबे समय से परेशान किया था उससे छुटकारा मिल जाएगा।

शुभ अंक : 6

शुभ रंग :हरा

कन्या

जिन लोगों ने हाल में ही उद्दयम शुरु किया था उन्हें मुनाफा मिलना शुरु हो जाएगा। भले ही परिणाम कमजोर रहा है लेकिन कठिन मेहनत करने का रिवार्ड हासिल करेंगे। आपका हंसमुख स्वभाव आपकी सोच को भी सकारात्मक बनाए रखने वाला है।

शुभ अंक : 3

शुभ रंग : ब्राउन

तुला

आज कुछ ऐसा होने वाला है जिसकी वजह से जीवन के प्रति और आशावान रहेंगे। आपके द्वारा पूर्व में किए गए निवेश से शानदार रिटर्न मिलने की उम्मीद है। आज परिवारिक सदस्यों के साथ रोमांचक समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। सही लाइफस्टाइल और खाने पीने की सजगता आपको सेहतमंद बनाए रखेगी।

शुभ अंक : 18

शुभ रंग : केसरिया

वृश्चिक

पूर्व में किए गए निवेश का आपको शानदार रिटर्न मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। परिवार के युवा सदस्य के लिए आज अनुकूल जोड़ीदार का रिश्ता आने की संभावना है। हल्के व्यायाम और मेडिटेशन आपको मानसिक और शारीरिक दोनों स्तर पर ठीक रखेगा।

शुभ अंक : 1

शुभ रंग : हल्का लाल

धनु 

किसी स्कीम में पैसा लगाने से पहले उसकी पूर्ण जानकारी ले लेना जरुरी होगा। परिवार के सदस्यों के बीच बढते हुए खर्च को लेकर कलह होने की संभावना है। योग और मेडिटेशन से आपको गुस्से पर काबू पाने में सहायता मिल सकती है।

शुभ अंक : 11

शुभ रंग : पिंक

मकर

पैतृक स्तोत्र से आमदनी होने की संभावना है,आर्थिक मजबूती आने वाली है। आज आपके घर में नन्हें मेहमान के आने की खबर से माहौल खुशनुमा रहेगा। फिटनेस के शौकिन लोग व्यायाम की दिनचर्या के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे।

शुभ अंक : 18

शुभ रंग : पीला

कुंभ

आज परिवार के लोगों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का विचार आ सकता है, सुकून मिलेगा। किसी परियोजना का डेडलाइन पूरा होने के करीब है ,आपको ज्यादा मेहनत करना होगा। मानसिक और शारीरिक सेहत के लिए काम की व्यस्तता के बीच खुद के लिए समय निकालें।

शुभ अंक : 8

शुभ रंग : फॉरेस्ट ग्रीन

मीन

सामने आए अवसर का अधिकतम लाभ उठाने से तरक्की की रफ्तार तेज होगी। परिवार के लोगों के साथ खूबसूरत यात्रा पर जाना आपसी संबंध में मजबूती लाएगा। काम की व्यस्तता बढने के पर सेहत को नजरअंदाज करते जाना मंहगा पड़ सकता है।

शुभ अंक : 2

शुभ रंग : क्रीम

टिप्स

  • एक मुड़ने वाला बिजली का पंखा अपने शयनकक्ष में लगाएं। यह आपके जीवन में प्रेम की जड़ता को समाप्त करता है और उत्साह बढ़ाता है ।
  • अपने शयनकक्ष की खिड़की में लकड़ी का एक विंड चाइम लगाएं। लकड़ी का विंड चाईम प्यार के उत्साह को बढ़ाता है और आपके जीवन से प्यार के ठहराव को खत्म करता है।
  • एक छोटासा चमकता हुआ क्रिस्टल बॉल या क्वार्ट्ज क्रिस्टल का टुकड़ा अपने घर, ऑफिस या कार्यस्थल की खिड़की में लगाएं। कार्यस्थल पर भरपुर रौशनी की व्यवस्था से आपकी आमदनी के स्तोत्र भी बढ़ाएगा।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags:    

Similar News