06 August 2021 राशिफल: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

  • राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आज आपका दिन
  • आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक
;

Update: 2021-08-05 18:45 GMT

06 August 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन सावन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शुक्रवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज सावन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है।

06 अगस्त 2021 पंचांग

नक्षत्र : पुनर्वसु

योग : वज्र

करण : गर

सूर्योदय : 5:47 AM

सूर्यास्त : 07:01 PM

ये भी पढ़ें : Happy Raksha Bandhan 2021 Quotes : रक्षाबंधन पर इन बेहतरीन कोट्स से सजाए अपना व्हाट्सएप और फेसबुक, दें अपनों को शुभकामनाएं

मेष

आप में से कुछ लोग अपनी सेहत सुधारने के लिए कुछ जरुरी कदम उठा सकते हैं। परिवारिक स्तर पर आपके द्वारा दी गई सलाह को लागू कर लिए जाने की उम्मीद है। शहर से बाहर जाने का प्लान टल जाने या आगे बढ जाने की संभावना नजर आ रही है। यदि आप प्रॉपर्टी लेने के मूड में हैं तो इससे बेहतर समय नहीं हो सकता ,आगे बढें।

शुभ अंक : 17

शुभ रंग : हल्का नीला

वृषभ

किसी से प्रभावित होकर व्यायाम करना शुरु करेंगे,जल्द ही इसका असर नजर आएगा। परिवार के साथ समय बिताना आपके आपसी रिश्ते को खूबसूरत और मजबूत बनाएगा। किसी नए जगह पर शिफ्ट करना उतना आसान नहीं होगा जितना आपको लग रहा था। किसी विपरित जेंडर के इंसान को प्रभावित करने का प्रयास सफल हो जाने की उम्मीद है।

शुभ अंक : 1

शुभ रंग : पिच

मिथुन

आप में से कुछ लोग सेहत को सुधारने के लिए लाइफस्टाइल में परिवर्तन ला सकते हैं। परिवार का कोई सदस्य आपके निर्णय से थोड़ा असहमत हो सकता है,प्रयास करते रहें। आप में से कुछ लोग जल्द ही एक शानदार ट्रिप पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपको उस निर्णय पर दुबारा से सोचने की जरुरत है जिसे आपने सुरक्षित मान लिया था।

शुभ अंक : 5

शुभ रंग : चॉकलेट

कर्क

आप सही खान पान के जरिये खुद को सेहतमंद बनाए रखने का प्रयास कर सकते हैं। सराहना पाए बिना परिवार के लिए कुछ करते जाना आपको बेकार लग सकता है। एक अच्छे ट्रैवल पार्टनर के मिल जाने से आपका लंबा ट्रिप रोमांचक हो जाने वाला है। मानसिक स्तर पर पूरी तरह से सुकून महसूस करने का वक्त आ गया है,आनंद लें।

शुभ अंक : 11

शुभ रंग : गुलाबी

सिंह

आप ऐसे किसी काम को जारी रखना चाहेंगे जिसका फायदा सेहत पर दिख रहा है। गृहणियां अपनी दक्षता और क्षमता से परिवार में सभी को प्रभावित कर सकती हैं। एक आरामदायक यात्रा पर जाना चाहते हैं तो यातायात का साधनसावधानी से चुनें। किसी समारोह या आयोजन में आज आप सबके बीच आकर्षण का केंद्र बनने वाले हैं।

शुभ अंक : 22

शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ग्रे

कन्या

अपने हिसाब का फिटनेस पाने के लिए जल्द ही जिम जाना शुरु कर सकते हैं। आज आप अपने घर में किसी मेहमान के आगमन की तैयारी में लगे रहने वाले हैं। ड्राइविंग करने वालों को आज गाड़ी चलाते हुए विशेष सावधान रहने की जरुरत है। नया अनुभव और रोमांचक साथ आज आपका दिन यादगार बना सकता है।

शुभ अंक : 9

शुभ रंग : सफेद

तुला

व्यायाम या सेहत के लिए किए जाने वाले किसी भी काम में संतुलन बनाए रखना होगा। कहीं निवेश किए गए पैसे से अपेक्षित रिटर्न मिलने की संभावना नजर नहीं आ रही है। परिवार को नजरअंदाज कर प्रोफेशनल और समाजिक क्षेत्र में व्यस्त रहना भारी पड़ेगा। आउटडोर गतिविधि का हिस्सा बनने से आपको बेहद रोमांच का अनुभव होने वाला है।

शुभ अंक : 2

शुभ रंग : क्रीम

वृश्चिक

सेहत की बेहतरी के लिए आलस्य को छोड़कर नियमित व्यायाम करना शुरु करेंगे । आर्थिक स्तर पर सुनहरे दिन आने के संकेत मिल रहे हैं,आमदनी बढने की उम्मीद है। परिवार में शांति और प्यार बने रहने से आपको राहत की सांस लेने का अवसर मिलेगा। दोस्तों के साथ मिलकर रोमांचक प्लान किए जाने की संभावना दिख रही है, तैयार रहें।

शुभ अंक : 11

शुभ रंग : हल्का पीला

धनु 

अब आप खुद को पहले से अधिक फिट और उर्जावान महसूस कर सकते हैं। परिवार की किसी समस्या को सुलझा लेना आज आपके लिए बड़ी उपलब्धि होगी। यात्रा पर जाने से आपको एक शानदार अवसर मिलने की संभावना नजर आ रही है। आज का दिन निजी और प्रोफेशनल दोनों ही स्तर पर सुखद रहने की उम्मीद है।

शुभ अंक : 7

शुभ रंग : नेवी ब्लू

मकर

सेहतमंद रहने के लिए आप सभी जरुरी उपाय अपनाने का प्रयास शुरु करेंगे। घर पर पार्टी देने या बाहर किसी को ट्रीट दिए जाने की संभावना बन रही है। यात्रा पर जा रहे लोगों के लिए आरामदायक समय व्यतीत होने की उम्मीद है। आप में से कुछ लोगों के लिए आज का दिन बेहद भाग्यशाली रहने वाला है।

शुभ अंक : 8

शुभ रंग : क्रीम

कुंभ

आज शॉपिंग करते हुए बजट को भूल जाना ,पॉकेट पर भरी पड़ सकता है। परिवार के साथ आज बहुमूल्य समय बिता पाना आपके लिए कठिन लग रहा है। आज यातायात के लिए कोई नया विकल्प आजमा सकते हैं,आरामदायक होगा। दोस्तों के साथ कोई लंबा ट्रिप प्लान किए जाने की संभावना है,जल्द ही जा सकेंगे।

शुभ अंक : 3

शुभ रंग : कॉफी

मीन

आपके द्वारा अपनाया जा रहा नया डाइट प्लान सेहत पर असर दिखाना शुरु करेगा। खर्च में हो रही बढोतरी परेशान कर सकती है,कुछ जरुरी खरीददारी टालना पड़ेगा। आज आपके परिवार वालों को आपके मूड स्विंग को झेलना पड़ सकता है,सतर्क रहें। आप खुद को शांत और संयमित रखकर ही सही निर्णय लेने में कामयाब हो सकते हैं।

शुभ अंक : 4

शुभ रंग : कॉफी

टिप्स 

  • घर-परिवार में सदस्यों के बीच प्रेम, सद्भाव और संवाद-संचार में सुधार के लिए अपने घर के मुख्य दरवाजे यानि प्रवेश द्वार के निकट कांच का गोलाकार कटोरा या जार रखें।
  • फाउन्टेन्स हमेशा अच्छे स्वास्थ्य व आराम का प्रतीक होते हैं साथ ही सफलता व समृद्धि को पास लेकर आते हैं। ईस्ट, नार्थ व साउथ-ईस्ट दिशाएं फाउन्टेन लगाने के लिए उत्तम स्थान मानी जाती हैं।
  • अपने घर की खिड़की के ऊपर एक क्रिस्टल का झांवर लटकाएं। इससे फेंगशुई की ची सक्रिय हो सकती है और आप सकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव में आ जाएंगे।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें) 

Tags:    

Similar News